5 दिन बाद भारत में लॉन्च हो सकता है realme का यह फोन, कीमत हो सकती है Rs 14,499

Highlights

realme 9i को भारत में 18 जनवरी को किया जाएगा लॉन्च

Rs 14,499(~$196) हो सकती है realme 9i की कीमत

स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर द्वारा संचालित है realme 9i

कुछ दिनों पहले realme ने वियतनाम में अपना realme 9i स्मार्टफोन लॉन्च किया था जिसे अब भारत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है हालांकि, अभी फोन के लॉन्च की तारीख (realme 9i launch date) का पता नहीं चला है। टिप्सटर Yogesh Brar ने भारतीय बाज़ार के लिए फोन के लॉन्च की तारीख और कीमत (price) का खुलासा किया है।

टिप्सटर के मुताबिक, realme 9i को 18 जनवरी को भारत में लॉन्च किया जाएगा। पिछले realme 8i की तुलना में नए realme 9i (रियल मी 9i) की कीमत में थोड़ा-बहुत ही अंतर होगा। टिप्सटर ने खुलासा किया है कि नया Realme 9i भारत में करीब Rs 14,499(~$196) की कीमत में आएगा। याद दिला दें, रियलमी 8i (Realme 8i) को Rs 13,999(~$190) की कीमत में पेश किया गया था।

रियलमी 9i स्पेक्स (realme 9i specs)

रियल मी 9आई स्मार्टफोन (Smartphone) को एक 6.6-इंच की FHD+ IPS LCD डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है, यह डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इसके अलावा इसकी पीक ब्राइटनेस 480 निट्स है। इसके अलावा अगर पिक्सेल डेन्सिटी की बात करें तो इसमें आपको 401ppi पिक्सेल डेन्सिटी मिल रही है। हालांकि इतने पर ही इसके फीचर खत्म नहीं होते हैं। फोन में आपको एक पंच-होल नॉच भी मिल रहा है, जो डिस्प्ले के लेफ्ट कॉर्नेर पर है, इसमें आपको एक 16MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मिल रहा है। 

इसके अलावा आपको बता देते है कि फोन में आपको एक क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर (qualcomm snapdragon) मिल रहा है, जो एक मिड-रेंज स्मार्टफोन्स में आने वाला चिपसेट है, इसमें आपको 5G क्षमता नहीं मिल रही हैं। फोन को आप 6GB रैम और 128GB स्टॉरिज मॉडल में खरीद सकते हैं। इसके अलावा Realme (रियल मी) 9i को यहाँ मात्र एक ही रैम और स्टॉरिज मॉडल में लॉन्च किया गया है। लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि इंडिया में फोन के दो वैरिएन्ट लॉन्च किए जा सकते हैं, यहाँ आपको बता देते है कि इन बातों का भी कयास ही लगाया जा रहा है। 

कैमरा (camera) आदि की बात करें तो फोन में आपकको एक 50MP का मेन कैमरा मिल रहा है, इसके अलावा फोन में एक 2MP का सेकन्डेरी कैमरा भी मौजूद है, इतना ही नहीं फोन में आपको एक 2MP का पोर्ट्रेट कैमरा भी मिल रहा है। स्मार्टफोन (Smartphone) में आपको एक 5000mAh की बैटरी मिल रही है, इसमें आपको 33W की फास्ट चार्जिंग मिल रही है।

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...

View full profile

Recommended Articles