Xiaomi-Samsung-Vivo Phones की बजेगी बैंड, 5G की ताकत के साथ Realme 9 Series के फोन लॉन्च

HIGHLIGHTS

ealme ने Realme 9 सीरीज के दो नए फोन लॉन्च कर दिए हैं। इन स्मार्टफोंस में Realme 9 और Realme 9 स्पीड एडिशन (SE) नाम से लॉन्च हुए हैं

Realme 9 MediaTek डाइमेंसिटी 810 चिपसेट पर काम करता है

Realme 9 SE एक क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है

Realme 9 5G की शुरुआती कीमत 14,999 रुपये है, जबकि Realme 9 Speed Edition 5G की शुरुआती कीमत 19,999 रुपये है

Xiaomi-Samsung-Vivo Phones की बजेगी बैंड, 5G की ताकत के साथ Realme 9 Series के फोन लॉन्च

Realme ने Realme 9 सीरीज के दो नए फोन लॉन्च कर दिए हैं। इन स्मार्टफोंस में Realme 9 और Realme 9 स्पीड एडिशन (SE) नाम से लॉन्च हुए हैं। बेहतरीन चिपसेट और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले की बदौलत ये फोंस इंडिया के बाजार पर अपनी धाक जमाने वाले हैं। आपको जानकारी के लिए बता देते है कि इसके पहले अभी हाल ही में इंडिया में Realme TechLife Watch S100 और Buds N100 के साथ लॉन्च किया गया था। इसके बाद ही ये फोंस लॉन्च कर दिए हैं। यहाँ आपको बता देते है कि Realme 9 MediaTek डाइमेंसिटी 810 चिपसेट पर काम करता है। हालांकि Realme 9 SE एक क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। बाकी, फोन भी 5000mAh की बैटरी, 48MP ट्रिपल कैमरा सेटअप, Android 11 आधारित Realme UI 2.0 के साथ अन्य कई बेहतरीन स्पेक्स और फीचर दिए गए हैं, यहाँ आप इनके बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

यह भी पढ़ें: JioPhone Next अब मिल रहा ऑफलाइन, 300 रुपये में भी ले जा सकते हैं घर, देखें कैसे

रियलमी (Realme) 9 5जी (5G) के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

Realme 9 5G Stargaze White और Meteor Black रंगों वाले ऑप्शन्स में पेश किया गया है। इतना ही नहीं, फोन में 6.5 इंच की एलसीडी स्क्रीन है जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट, 180Hz टच सैंपलिंग रेट, FHD+ रेजोल्यूशन और 16MP सेल्फी स्नैपर के लिए लेफ्ट कॉर्नर कटआउट है। बैक पर एक 48MP प्राइमरी कैमरा, 2MP (4cm) मैक्रो सेंसर और 2MP B/W सेंसर वाला कैमरा सेटअप है। फोन में आपको एक 5000mAh की बैटरी (18W चार्जिंग सपोर्ट के साथ) दी गई है। 

इसके अलावा यह फोन 6GB तक LPDDR4x रैम और 128GB UFS 2.1 स्टोरेज के साथ आता है, इस फोन में आपको मीडियाटेक डाइमेंसिटी 810 SoC दिया गया है। इसके अलावा, फोन में आपको डुअल सिम, 3.5 मिमी हेडफोन जैक, 5GB तक वर्चुअल रैम, डुअल-मोड 5G, एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट रीडर, ब्लूटूथ 5.1, वाईफाई आदि भी मिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें: भारत में लॉन्च हुए Redmi Note 11 सीरीज़ के दो धाकड़ फोन, Rs 17,999 से शुरू होती है कीमत

रियलमी (Realme) 9 स्पीड एडिशन 5जी (5G) स्पेक्स और फीचर्स

Realme 9 SE को 6.6-इंच 144Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट LCD स्क्रीन के साथ फ्रंट में 240Hz टच सैंपलिंग रेट, HDR10, DCI-P3 color gamut, और 600 निट्स पीक ल्यूमिनेंस के साथ जोड़ा गया है। दूसरी तरफ, आपको एक कैमरा बम्प मिल रहा है जिसमें 48MP का मेन शूटर प्लस 2MP का मैक्रो प्लस एक मोनोक्रोम सेंसर भी मिल रहा है।

अंदर के अंदर आपको एक स्नैपड्रैगन 778G चिप मिल रही है जिसमें डुअल 5G सपोर्ट, वेरिएबल रेट शेडिंग सपोर्ट है। मेमोरी कॉन्फ़िगरेशन 8GB LPDDR4x रैम और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज तक जाता है। इतना ही नहीं फोन में आपको 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली एक 5000mAh की बैटरी मिलती है। इसके अलावा फोन में आपको Android 11 आधारित Realme UI 2.0, 3.5 मिमी जैक, वाईफाई 6, ब्लूटूथ 5.2, आदि मिल रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: OPPO का नया दमदार फोन इस बाज़ार में ले चुका है एंट्री, जानें 8GB रैम वाले फोन की क्या है कीमत

Realme Phones का प्राइस और सेल डिटेल्स 

आपको Realme 9 5G की कीमत 4GB+64GB मॉडल के लिए ₹14,999 खर्च करने होंगे। हालांकि इसके अलावा 6+128GB वेरिएंट के लिए ₹17,499 रुपये का खर्च आपको करना पड़ेगा। इतना ही नहीं, यहाँ आपको बता देते है कि Realme 9 SE की कीमत बेस वेरिएंट के लिए 19,999 रुपये और 8+128GB मॉडल के लिए 22,999 रुपये रखी गई है। Realme Phones की पहली सेल 14 मार्च को दोपहर 12 बजे Flipkart और Realme.com के जरिए होने वाली है। 

यह भी पढ़ें: JioPhone Next अब मिल रहा ऑफलाइन, 300 रुपये में भी ले जा सकते हैं घर, देखें कैसे

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo