Realme 8 5G, Realme C21, Realme Nazro 30 4G और Realme C25 मॉडल की कीमत में 500 रुपये का इजाफा हुआ है
फ्लिपकार्ट और अन्य ऑनलाइन स्टोर और रियलमी ब्रांड की आधिकारिक वेबसाइट पर इन फोंस को पुरानी कीमत में ही ख़रीदा जा सकता है
Realme 8 5G मिड वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये से शुरू होती है
Realme ब्रांड ने हाल ही में भारत में अपने कुछ स्मार्टफोन मॉडल की कीमतों में वृद्धि की है। रिपोर्ट के मुताबिक, Realme 8 5G, Realme C21, Realme Nazro 30 4G और Realme C25s मॉडल की कीमत में 500 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। हालांकि, अगर आप ऑफलाइन स्टोर से खरीदारी करते हैं, तो आपको यह अतिरिक्त कीमत चुकानी होगी। इन मॉडलों को फ्लिपकार्ट और अन्य ऑनलाइन स्टोर और रियलमी ब्रांड की आधिकारिक वेबसाइटों पर पुरानी कीमतों पर खरीदा जा रहा है। यह भी पढ़ें: Vodafone idea का यह रीचार्ज अगर इस तरह करेंगे तो मिलेगा 1GB एक्सट्रा डाटा
Realme 8 5G मॉडल की नई कीमत
Realme 8 5G मॉडल की कीमत 14,999 रुपये से शुरू होती है। इस मॉडल के सबसे बेसिक वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। जो पहले 14,499 रुपये में मिलता था। इस मॉडल में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज होगी।
Realme 8 5G मिड वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये से शुरू होती है। जो पहले 15,499 रुपये में मिलता था। इस मॉडल में 4GB रैम और 128GB स्टोरेज होगी।
Realme C21 मॉडल की कीमत 8,999 रुपये से शुरू होती है। इस मॉडल के सबसे बेसिक वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है। जो पहले 8,499 रुपये में मिलता था। इस मॉडल में 3GB रैम और 32GB स्टोरेज है।