मीडियाटेक हीलियो G80 के साथ लॉन्च होगा Realme 6i, जानें लॉन्च डिटेल्स

HIGHLIGHTS

17 मार्च को होगा लॉन्च

जल्द भारत में ले सकता है एंट्री

मीडियाटेक हीलियो G80 के साथ लॉन्च होगा Realme 6i, जानें लॉन्च डिटेल्स

Realme अपनी Realme 6 सीरीज़ के तीसरे फोन यानी Realme 6i को 17 मार्च को म्यांमार में लॉन्च करने वाला है। यह upcoming smartphone जनवरी 2020 में लॉन्च हुए Realme 5i की जगह लेगा और इसे Rs 10,000 की श्रेणी में लॉन्च किया जा सकता है। टीज़र इमेज से यह पुष्टि होती है कि Realme 6i दुनिया का पहला ऐसा डिवाइस होगा जो मीडियाटेक हीलियो G80 chipset द्वारा संचालित होगा।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Realme 6 को 5 मार्च को पेश किया गया था, इसलिए उम्मीद कर सकते हैं कि नया Realme 6i  अगले महीने तक सेल में लाया जाएगा। Realme 6i को कुछ हफ्ते पहले FCC वेबसाइट पर देखा जा चुका है और इसका मेजरमेंट 164.4 x 75.4 x 9mm रह सकता है। हैंडसेट का वज़न 195 ग्राम होगा और लिस्टिंग से 5000mAh का खुलासा भी हो गया है। Realme 5i में भी 5000mAh बैटरी मिलती है।

फोन के लिए USB Type-C पोर्ट और 18W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट की बात भी सामने आई है। Realme 6i की टक्कर में Xiaomi का Redmi Note 8 डिवाइस मौजूद है। हालांकि, जल्द Redmi Note 9 के लॉन्च की सम्भावना भी बनी हुई है।

टीज़र इमेज से पता चलता है कि Realme 6i दुनिया का पहला फोन होगा जो मीडियाटेक हीलियो G80 chipset द्वारा संचालित किया जाएगा। Realme 6i के बैक पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा और कैमरा सेटअप में एक 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा।

फोन को 17 मार्च को म्यांमार में पेश किया जाना है इसलिए उम्मीद कर सकते हैं कि भारत में अप्रैल में यह फोन आ सकता है।

Image source

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile