Coronavirus के कारण केवल ऑनलाइन लॉन्च हो रही है Realme 6 सीरीज़, आज यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग
Realme 6 का दाम हो सकता है Rs 12,000 के अन्दर
लॉन्च इवेंट देखने के लिए कम्पनी के यूट्यूब चैनल पर जाएं
Realme 6 और Realme 6 Pro आज भारत में एंट्री लेने वाले हैं और रियलमी के दोनों फोंस को ऑनलाइन ही लॉन्च किया जाएगा। कम्पनी ने अपना ग्राउंड इवेंट कैंसिल कर दिया है और डिवाइसेज़ को ऑनलाइन ही लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च इवेंट कैंसिल करने का कारन कोरोना वायरस का ख़तरा है जिसके चलते कई कम्पियाँ अपने टेक इवेंट्स कैंसिल कर चुकी हैं। लॉन्च से पहले रियलमी ने यह साफ़ कर दिया है कि इन फोंस को Realme 5 और Realme 5 Pro की जगह लेने के लिए नहीं लाया जाएगा। हालांकि, Realme ने खुलासा किया है कि Realme 6 को इसके लाइनअप में नए प्रो वैरिएंट की तरह पेश किया जाएगा।
SurveyRealme 6 series एक ट्रांसफॉर्मेशन है जो अपने कुछ ख़ास फीचर्स के साथ आया है। कम्पनी ने पंच-होल डिज़ाइन और 90Hz डिस्प्ले को टीज़ किया है। माना जा रहा है कि Realme 6 series को पहले के मुक़ाबले अधिक दाम में लॉन्च किया जाएगा। कम्पनी ने पुष्टि की है कि नया डिवाइस महंगा होगा। अभी सही दाम का खुलासा नहीं हुआ है और उम्मीद की जा रही है कि Realme 6 को Rs 12,000 में लॉन्च किया जाएगा। याद दिला दें कि, Realme 5 Pro को Rs 13,999 के दाम में लॉन्च किया गया था।
हालांकि, यह भी सामने आ रहा है कि डिवाइस में 64 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा मिलेगा। रियलमी सबसे पहला ब्रांड था जो 64 मेगापिक्सल कैमरा को स्मार्टफोन बाज़ार में लाया था और अब कंपनी इसे और भी किफ़ायती सेगमेंट में लाने जा रहा है। स्मार्टफोन अगले महीने डेब्यु करेगा और कंपनी के पोर्टफोलियो को बढ़ाने में मदद करेगा। हाल ही में कंपनी ने भारत में अपना Realme X50 Pro 5G फोन लॉन्च किया है।
टीज़र से पिल-शेप्ड पंच होल डिस्प्ले का पता चलता है और 64 मेगापिक्सल का कैमरा इसे और भी आकर्षित बनाएगा। FCC लिस्टिंग से पुष्टि हुई है कि कंपनी अपने Realme 6i बजट स्मार्टफोन पर काम कर रही है। फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। रियलमी जल्द ही एक अन्य लॉन्च इवेंट आयोजित कर सकता है और अपनी नई सीरीज़ को पेश कर सकता है जिसकी प्रतिस्पर्धा शाओमी की Redmi Note 8 series से रहेगी।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile