Realme 6, Realme 6 Pro अब Netflix को HD में कर रहे हैं सपोर्ट
Realme 6 और Realme 6 Pro स्मार्टफोंस के यूजर्स को अब Netflix का सपोर्ट मिल गया है, और वह Netflix को HD में देख सकते हैं
इस बात की घोषणा Realme CEO Madhav Seth की ओर से उनके ट्विटर अकाउंट के माध्यम से की गई है
Realme 6 और Realme 6 Pro यूजर्स अब HD में नेटफ्लिक्स को देख सकेंगे। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, माधव सेठ ने अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से घोषणा की जिसमें उन्होंने यह भी कहा कि नए फीचर को दोनों स्मार्टफोन्स पर ओटीए अपडेट के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। आइये अब एक नजर डालते हैं Realme 6 और Realme 6 Pro यानी Realme 6 सीरीज के टॉप 5 फीचर्स और कीमत आदि के बारे में…
SurveyWith the latest OTA updates, now you can make the most of your stay at home by enjoying Netflix in HD on #realme6 & #realme6Pro. Reply with what you guys are watching now. pic.twitter.com/3djRE0dbyA
— Madhav @home (@MadhavSheth1) March 27, 2020
Realme 6 और Realme 6 Pro डिस्प्ले
Realme 6 में 6.5" FHD+ डिस्प्ले दी गई है, वहीं Realme 6 Pro में 6.6" FHD+ डिस्प्ले मिलती है। डिवाइस को कोर्निंग गोरिला ग्लास का प्रोटेक्शन दिया गया है। रियलमी 6 सीरीज़ को 90Hz रिफ्रेश रेट की डिस्प्ले के साथ लाया गया है। दोनों फोंस में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर को शामिल किया गया है। प्रो वैरिएंट के फ्रंट और बैक पर कोर्निंग गोरिला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है।
Realme 6 और Realme 6 Pro कैमरा
निचले वर्जन के क्वाड कैमरा सेटअप में 64MP का Samsung GW1 प्राइमरी कैमरा, 8MP का वाइड सेंसर, 2MP का मोनोक्रोम सेंसर और 2MP का मैक्रो कैमरा मिलता है। Realme 6 के फ्रंट पर 16MP का इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल रहा है और फ्रंट कैमरा में ऑटोमेटिक HDR, AI ब्यूटी, पोर्ट्रेट मोड और HDR सेल्फी मोड मिल रहा है।
बात करें Realme 6 Pro की तो डिवाइस में 64MP का मुख्य कैमरा Samsung GW1 sensor, लॉन्ग फोकस के लिए 12MP सेंसर, 8MP का वाइड सेंसर और 2MP के लिए मैक्रो सेंसर मिल रहा है। कैमरा सेटअप को 20X Hybrid ज़ूम सपोर्ट दिया गया है और साथ ही फोन में नाईटस्केप 3.0 सपोर्ट भी मिल रहा है। फोन के फ्रंट पर ड्यूल इन-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा मिल रहा है जिसमें एक 16MP का Sony IMX471 सेंसर है जबकि दूसरा 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेसन है।
Realme 6 और Realme 6 Pro प्रोसेसर और रैम
Realme 6 को MediaTek Helio G90T प्रोसेसर के साथ उतारा गया है जबकि Realme 6 Pro Snapdragon 720G के साथ आने वाला पहला डिवाइस बन कर आया है। Realme 6 को 4GB+64GB, 6GB+128GB और 8GB+128GB वैरिएंट में पेश किया गया है जबकि, Realme 6 Pro 6GB+64GB, 6GB+128GB और 8GB+128GB वैरिएंट में आया है।
Realme 6 और Realme 6 Pro बैटरी
दोनों फोंस में 4300mAh की बैटरी दी गई है जो 30W fast charging सपोर्ट करती है और कम्पनी का दावा है कि यह फोन को 60 मिनट में 100% चार्ज कर सकती है।
Realme 6 और Realme 6 Pro प्राइस
Realme 6 Pro के 6GB+64GB वैरिएंट का दाम 16,999 रूपये रखा गया है जबकि 6GB+128GB मॉडल 17,999 रूपये और 8GB+128GB वैरिएंट का दाम 18,999 रूपये रखा गया है। बात करें Realme 6 की तो 4GB+64GB का दाम 12,999 रूपये रखा गया है, जबकि 6GB+128GB और 8GB+128GB को क्रमश: 14,999 रूपये और 15,999 रूपये में उतारा गया है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile