Realme 6 की सेल बस कुछ देर में होगी शुरू
प्राइस है 12,999 रूपये से शुरू
दोपहर 12 बजे सेल किया जाएगा Realme 6
भारतीय स्मार्टफोन बाज़ार में तेज़ी से विकसित हो रहे स्मार्टफोन निर्माता Realme ने हाल ही में भारत में अपने नए स्मार्टफोन Realme 6 और Realme 6 Pro से पर्दा उठाया है। आज Realme 6 को पहली बार सेल किया जाना है और डिवाइस realme.com के अलावा फ्लिप्कार्ट पर उपलब्ध होगा। यह सेल दोपहर 12 बजे शुरू होगी और फोन को 12,999 रूपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है।
SurveyRealme 6 प्राइस
Realme 6 के 4GB+64GB वैरिएंट का दाम 12,999 रूपये रखा गया है, जबकि 6GB+128GB और 8GB+128GB को क्रमश: 14,999 रूपये और 15,999 रूपये में उतारा गया है। अगर आप ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करते हैं तो Rs 750 का फ्लैट डिस्काउंट पा सकते हैं। इसके अलावा, Flipkart Axis Bank Credit Card द्वारा खरीदारी करने पर 5% अनलिमिटेड कैशबैक पा सकते हैं।
Realme 6 स्पेसिफिकेशन
Realme 6 में 6.5" FHD+ डिस्प्ले दी गई है, रियलमी 6 सीरीज़ को 90Hz रिफ्रेश रेट की डिस्प्ले के साथ लाया गया है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर को शामिल किया गया है। Realme 6 के क्वाड कैमरा सेटअप में 64MP का Samsung GW1 प्राइमरी कैमरा, 8MP का वाइड सेंसर, 2MP का मोनोक्रोम सेंसर और 2MP का मैक्रो कैमरा मिलता है। Realme 6 के फ्रंट पर 16MP का इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल रहा है और फ्रंट कैमरा में ऑटोमेटिक HDR, AI ब्यूटी, पोर्ट्रेट मोड और HDR सेल्फी मोड मिल रहा है।
डिवाइस को MediaTek Helio G90T प्रोसेसर के साथ उतारा गया है और फोन में 4GB+64GB, 6GB+128GB और 8GB+128GB वैरिएंट मिलते हैं। इसके अलावा, बैटरी की बात करें तो फोन में 4300mAh की बैटरी दी गई है जो 30W fast charging सपोर्ट करती है और कम्पनी का दावा है कि यह फोन को 60 मिनट में 100% चार्ज कर सकती है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile