Geekbench लिस्टिंग में नज़र आया आगामी Realme 5i Smartphone

HIGHLIGHTS

6 जनवरी को वियतनाम में लॉन्च होगा Realme 5i

Realme 5 से थोड़ा अलग होगा Realme 5i

डायमंड-कट डिज़ाइन के साथ नहीं किया जाएगा पेश

Geekbench लिस्टिंग में नज़र आया आगामी Realme 5i Smartphone

Realme 5i को 6 जनवरी को वियतनाम में पेश किया जाने वाला है। डिवाइस को लॉन्च से पहले वियतनाम की रिटेलर साइट पर देखा जा चुका है जहां स्मार्टफोन के स्पेक्स का खुलासा हुआ है। लॉन्च से कुछ दिन पहले ही रियलमी 5i को RMX2030 मॉडल नंबर के साथ गीकबेंच पर देखा गया है जिससे डिवाइस की ज़रूरी जानकारी सामने आई है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Geekbench पर Realme 5i को सिंगल-कोर टेस्ट में 1543 स्कोर और मल्टी-कोर टेस्ट में 5602 स्कोर प्राप्त हुआ है। Geekbench 5 पर डिवाइस को सिंगल कोर टेस्ट में 313 और मल्टी-कोर टेस्ट में 1389 स्कोर मिला है। स्मार्टफोन एंड्राइड 9 पाई पर आधारित होगा और क्वालकॉम के चिपसेट Snapdragon 665 पर काम करेगा। SoC को 4GB रैम के साथ पेयर किया गया है।

पिछली कुछ रिपोर्ट्स में यह खुलासा हुआ है कि Realme 5i और Realme 5 में बहुत कम अंतर देखने को मिलेगा। पहला अंतर यह होगा कि Realme 5i में डायमंड-कट डिज़ाइन देखने को नहीं मिलेगा और दूसरा यह कि Realme 5 की तरह 13 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरा की बजाए Realme 5i में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा।

अगर स्पेक्स की बात करें तो लिस्टिंग के अनुसार Realme 5i स्मार्टफोन को एक 6.52-इंच की एक IPS LCD डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है, यह एक HD+ रेजोल्यूशन के साथ आयेगा। इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको स्नेपड्रैगन 665 प्रोसेसर से लैस हो सकता है, इसके अलावा फोन में आपको 4GB की रैम और 64GB की इंटरनल स्टोरेज मिलने वाली है। फोन को एंड्राइड 9 Pie पर लॉन्च किया जा सकता है, यह कलरOS 6.1 पर काम करने वाला है। 

अगर हम Realme 5i मोबाइल फोन की चर्चा करें तो इसमें आपको एक क्वाड-कैमरा सेटअप मिलने वाला है। इस कैमरा में आपको एक 12MP का प्राइमरी कैमरा, इसके अलावा एक 8MP का सेकेंडरी कैमरा उसके अलावा एक 2MP का डेप्थ सेंसर और 2MP का मैक्रो लेंस भी आता है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको एक 8MP के सेल्फी कैमरा से भी लैस किया गया है। इस मोबाइल फोन में आपको एक 5000mAh क्षमता की बैटरी मिलने वाली है। इसके अलावा इसकी कीमत की अगर बात करें तो यह 4.29 मिलियन VND या लगभग Rs 13,200 की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।  

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile