Realme 5 Pro, Realme 5, Realme XT, Realme X, Realme C2 अब Amazon पर सेल में उपलब्ध
अमेज़न पर सेल में उपलब्ध होंगे ये फोंस
रियलमी के 5 फोंस होंगे अमेज़न पर उपलब्ध
Realme के अब कुछ फोंस Amazon पर सेल के लिए आ रहे हैं और कम्पनी के CEO Madhav Sheth ने इस बात की घोषणा की है। कम्पनी के फोंस पहले Flipkart और Realme.com पर की जाती थी। Madhav Sheth के ट्वीट की बात करें तो अब कम्पनी के पांच स्मार्टफोंस अमेज़न पर सेल किए जाएंगे। इसी बीच Realme एंट्री लेवल Realme C3 को भी जल्द भारत में लॉन्च करने वाला है। Realme C3 को 6 फरवरी को भारत में लॉन्च किया जाएगा।
SurveySheth ने ट्वीट कर घोषणा की है कि Realme अपने Realme C2 डिवाइस के 3GB + 32GB मॉडल, Realme 5 Pro, Realme XT, Realme X और Realme 5 स्मार्टफोन को अमेज़न पर सेल करेगा। Realme C2 के अलावा अन्य सभी फोंस लगभग 4-5 महीने पहले ही भारतीय बाज़ार में आए हैं।
Great news for you guys!
Reaching maximum user base & providing ease of access to our users has always been our priority.Your favourite #realme smartphones will now be available on @amazonIN starting tomorrow. pic.twitter.com/KUamPDUogx
— Madhav 's Lifestyle (@MadhavSheth1) January 30, 2020
Realme C2 के 3GB + 32GB वैरिएंट को अमेज़न पर Rs 7,499 में सेल किया जाएगा और सम्भावना है कि डिवाइस डायमंड ब्लू, डायमंड ब्लैक, डायमंड रूबी और डायमंड सफायर रंग में उपलब्ध होगा।
अब बात करें Realme 5 Pro की तो इसका दाम Rs 12,999 से शुरू होता है और डिवाइस कुल तीन स्टोरेज वैरिएंट में आता है। फोन के 8GB + 128GB मॉडल का दाम Rs 15,999 रखा गया है।
Realme XT के 4GB + 64GB मॉडल को Rs 15,999 में खरीदा जा सकता है जबकि 8GB + 128GB मॉडल को Rs 18,999 में खरीद सकते हैं। डिवाइस दो रंगों में उपलब्ध है।
Amazon पर Realme X को भी सेल किया जाएगा और फोन के 4GB + 128GB model को Rs 16,999 तथा 8GB + 128GB मॉडल को Rs 19,999 में खरीद सकते हैं। इसके अलावा, Realme 5 के 3GB + 32GB मॉडल को Rs 8,999 तथा 4GB + 64GB वैरिएंट को Rs 9,999 में सेल किया जा रहा है। डिवाइस के 4GB + 128GB वैरिएंट को Rs 10,999 में खरीद सकते हैं।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile