रियलमी ला रहा भारत का पहला ‘सेल्फ़ी मिरर’ वाला फोन.. रियर कैमरा से मिलेगी धमाका सेल्फ़ी.. सस्ते में मिलेंगे धाकड़ फीचर

रियलमी ला रहा भारत का पहला ‘सेल्फ़ी मिरर’ वाला फोन.. रियर कैमरा से मिलेगी धमाका सेल्फ़ी.. सस्ते में मिलेंगे धाकड़ फीचर

Realme ने अपने Realme 16 5G स्मार्टफोन के लॉन्च की डेट का खुलासा कर दिया है। इंडिया के बाजार में इस फोन को 2 अप्रैल को लॉन्च किया जाने वाला है। इस फोन को लेकर मिल रही सबसे बड़ी जानकारी को देखा जाए तो ऐसा माना जा रहा है कि यह कम कीमत में कई दमदार फीचर और स्पेक्स से लैस होने वाला है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका डिजाइन और इसमें मौजूद सेल्फ़ी मिरर होने वाला है। कंपनी ने फोन के डिजाइन और अन्य डिटेल्स को लेकर पहले ही जानकारी दे दी है। आइए अब इस फोन की लॉन्च डेट से लेकर इसके अन्य स्पेक्स आदि पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

इंडिया में कब लॉन्च होगा रियलमी का सेल्फ़ी मिरर फोन?

Realme 16 को इंडिया के पहले सेल्फ़ी मिरर फोन के तौर पर लॉन्च किया जाने वाला है। फोन को इंडिया के बाजार में 2 अप्रैल को एंट्री मिलने वाली है। इसका मतलब है कि यह जल्द ही आएगा। इसके अलावा Flipkart की एक माइक्रोसाइट पर भी इसे लेकर जानकारी मिल रही है। टीजर में भी फोन के डिजाइन और अन्य डिटेल्स से पर्दा उठा है। ऐसा माना जा रहा है कि इस फोन को सेल के लिए Flipkart और कंपनी की आधिकारिक यानि रिलयमी वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाने वाला है। इसके अलावा फोन को दो कलर ऑप्शन में देखा गया है, इसे आप Air Black और Air White कलर में खरीद सकते हैं। इन दो कलर के साथ यह फोन काफी स्टाइलिश नजर आ रहा है।

सेल्फ़ी मिरर ही नहीं, 7000mAh की बैटरी से लैस होगा

Realme 16 5G को इंडिया के बाजार में केवल और केवल Selfie Mirror नहीं, बल्कि 7000mAh की बड़ी बैटरी के साथ भी लॉन्च किया जाने वाला है। फोन की यह भी एक बड़ी खासियत होने वाली है। इसका मतलब यह भी है की फोन एक बार चार्ज करने के बाद लंबे समय के लिए आपका साथ देने वाला है। इसके साथ साथ इसमें 60W की फास्ट चार्जिंग क्षमता भी मिलने वाली है, जो फोन को बड़ी तेजी से चार्ज करने में भी मदद करने वाली है।

अन्य स्पेक्स और फीचर

Realme 16 5G को इंडिया में एंड्रॉयड 16 के साथ Realme UI 7.0 पर लॉन्च किया जाने वाला है, इसमें आपको 3 साल का एंड्रॉयड अपडेट और 4 साल के लिए सिक्युरिटी अपडेट मिलने वाला है। इस सुविधा के साथ फोन को लंबे समय तक के लिए इस्तेमाल में लिया जा सकता है। फोन में एक 50MP का मेन कैमरा मिलने वाला है। हालांकि, फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका सेल्फ़ी मिरर फीचर है। यह एक छोटा सा रिफ्लेक्टिव सर्कल है, जिसकी मदद से रियर कैमरा से भी बेहतरीन सेल्फ़ी ली जा सकती है।

इसकए अलावा फोन में आपको IP69 रेटिंग के साथ साथ Vapour CHamber Cooling System दिया गया है, इसमें MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर मिलने वाला है।

यह भी पढ़ें: OnePlus 13 की कीमत में भारी भरकम गिरावट, इस जगह मिल रहा सबसे सस्ता, देखें फुल डील

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo