भारत में धमाका करने जा रहा है Realme, लॉन्च करने वाला है Samsung की टक्कर के फोन

HIGHLIGHTS

Realme India ने अपने सोशल मीडिया चैनलों के माध्यम से Realme 10 सीरीज के लॉन्च को लेकर टीज आदि करना शुरू कर दिया है।

Vanilla Realme 10 को अभी हाल ही में ग्लोबल बाजार में लॉन्च कर दिया गया है।

अब एक नई जानकारी आ रही है कि जल्द ही देश में 10 प्रो या 10 प्रो+ वेरिएंट के साथ Realme 10 को भी इंडिया के बाजार में लॉन्च किया जा सकता है।

भारत में धमाका करने जा रहा है Realme, लॉन्च करने वाला है Samsung की टक्कर के फोन

Realme India ने अपने सोशल मीडिया चैनलों के माध्यम से Realme 10 सीरीज के लॉन्च को लेकर टीज आदि करना शुरू कर दिया है। आपको जानकारी के लिए बता देते है कि Vanilla Realme 10 को अभी हाल ही में ग्लोबल बाजार में लॉन्च कर दिया गया है, इस फोन को लेकर सब कुछ सामने आ चुका है। हालांकि अब एक नई जानकारी आ रही है कि जल्द ही देश में 10 प्रो या 10 प्रो+ वेरिएंट के साथ Realme 10 को भी इंडिया के बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। आपको जानकारी के लिए बता देते है कि प्रो वेरिएंट (या ऐसा भी कह सकते है कि दोनों ही realme 10 series के फोन्स में) एक कर्व्ड डिस्प्ले हो सकता है, Realme India के प्रमुख माधव शेठ ने भी ट्विटर पर इसकी पुष्टि की है। गौरतलब हो कि, Realme 10 Pro+ के साथ Realme 10 स्मार्टफोन चीन में 17 नवंबर को लॉन्च होने वाले हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Realme ने अपने Realme 10 को लेकर टीज़र जारी करने के कुछ हफ़्ते बाद ही अपने नेक्स्ट-जेनरेशन Realme 10 स्मार्टफोन्स को लॉन्च कर दिया है। स्मार्टफोन को ग्लोबल बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। हालांकि भारत में इसके आने को लेकर कोई भी जानकारी अभी तक नहीं मिली है। लॉन्च के दौरान, Realme ने वैनिला Realme 10 से पर्दा उठाया है, जबकि इस सीरीज में प्रो मॉडल के भी आने के आसार हैं। इसी ईवेंट में इस फोन को लॉन्च किया जाना था लेकिन ऐसा यहाँ नहीं, अब जानकारी सामने आ रही है कि Realme 10 Pro और 10 Pro+ को 17 नवंबर को चीन में लॉन्च किया जा सकता है। Realme 10, Realme 9i 5G की तरह ही यूनिबॉडी डिज़ाइन के साथ आता है। 

क्या है Realme 10 की कीमत?

Realme 10 पांच अलग अलग स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इस फोन को ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। आइए अब जानते है कि इसकी अलग अलग रैम और स्टॉरिज मॉडल की कीमत क्या क्या है। 4GB RAM + 64GB स्टोरेज मॉडल को $229 डॉलर यानि (लगभग 18,700 रुपये) में पेश किया गया है, इसके अलावा फोन के 4GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल को $249 डॉलर यानि (लगभग 20,300 रुपये) में खरीदा जा सकता है। 

इतना ही नहीं, फोन के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल को $269 डॉलर यानि (लगभग 21,900 रुपये) में घर ले जा सकते हैं। फोन के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल को $279 डॉलर यानि (लगभग 22,800 रुपये) में खरीदा जा सकता है। हालांकि अगर आप 8GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल को खरीदना चाहते हैं तो यह आपको $299 डॉलर यानि  (लगभग 24,400 रुपये) में मिल जाने वाला है। 

Realme 10 के स्पेक्स और फीचर 

Realme 10 90Hz रिफ्रेश रेट वाली एक 6.4 इंच के फुल-एचडी+ AMOLED डिस्प्ले से लैस है। फ्रंट पैनल में टॉप लेफ्ट कॉर्नर पर एक पंच होल भी है जिसमें सेल्फी कैमरा सेंसर है। इतना ही नहीं, Realme 10 में MediaTek Helio G99 प्रोसेसर मौजूद है। इसके अलावा इस फोन में आपको 8GB तक LPDDR4x रैम और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है। फोन वर्चुअल रैम तकनीकी को भी सपोर्ट करता है। इसका मतलब आप जानते ही हैं। 

Realme 10 में बैक पर एक डुअल-कैमरा सेटअप है, इस सेगमेंट में ऐसा काफी समय बाद देखा जा रहा है, असल में इस प्राइस में यूजर्स को लगभग लगभग एक ट्रिपल कैमरा सेटअप तो फोन में चाहिए ही होता है। फोन में एक 50-मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 16-मेगापिक्सल का कैमरा है।

33W फास्ट-वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी भी इस फोन में कंपनी ने लगाई है। बायोमेट्रिक सिक्युरिटी के लिए इस फोन में यानि Realme 10 में एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है।

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo