Poco X2 गीकबेंच पर एंड्राइड 10 और 8GB रैम के साथ आया नज़र
8GB रैम से लैस होगा Poco X2
Redmi K30 का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है Poco X2
गीकबेंच पर आया नज़र
Poco F1 लॉन्च होने के बाद शाओमी के सब-ब्रांड POCO ने नए स्मार्टफोन पर काम शुरू कर दिया है। Poco X2 smartphone को गीकबेंच पर देखा जा चुका है और इससे पहले Poco F2 के कई लीक्स देखे जा चुके हैं और अब नया Poco X2 स्मार्टफोन ऑनलाइन पर देखा जा रहा है।
SurveyGeekBench लिस्टिंग के मुताबिक, Poco X2 स्मार्टफोन 1.80GHz ओक्टा-कोर चिपसेट द्वारा संचालित होगा जिसे phoenixin कोडनेम दिया गया है। फोन में 8GB रैम और एंड्राइड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम को शामिल किया गया है।
Geekbench 5 लिस्टिंग में फोन को सिंगल कोर में 547 और मल्टी कोर टेस्ट में 1767 स्कोर प्राप्त हुआ है। ये स्कोर्स लगभग Redmi K30 के स्कोर के समान है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Redmi K30 ही Poco की अगली जनरेशन का रीब्रांडेड वर्जन होगा।
Xiaomi ने चीन में स्मार्टफोन के नाम का ट्रेडमार्क फाइल किया है और इससे पोको सीरीज़ के तहत एक नए फोन की पुष्टि हो जाती है जिसे Poco F2 नाम दिया जाएगा।
Poco F1 में आपको एक 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल का ड्यूल कैमरा सेटअप मिल रहा है, यह कैमरा AI क्षमता से भी लैस है। साथ ही फोन में एक 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिल रहा है। फोन में एक 4,000mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है। जो क्वालकॉम की क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करती है।
फोन एक 6.18-इंच की एक FHD+ 18.7:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली स्क्रीन मिल रही है, इसके अलावा इसमें एक नौच भी दिया गया है। फोन में आपको एक हाइब्रिड ड्यूल सिम स्लॉट भी मिल रहे हैं। इसके अलावा यह डिवाइस ड्यूल-VoLTE सपोर्ट से भी लैस है। यह स्मार्टफोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 845 SoC और 4,000mAh की बैटरी से लैस है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile