POCO M7 ग्लोबल बाजार में 7000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च, देखें क्या ले सकता है इंडिया में एंट्री

POCO M7 ग्लोबल बाजार में 7000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च, देखें क्या ले सकता है इंडिया में एंट्री

Xiaomi ने अपने नए स्मार्टफोन POCO M7 को ग्लोबल मार्किट में लॉन्च कर दिया है। इस फोन में एक 7000mAh की बैटरी मिलती है। इसके अलावा फोन को AliExpress पर 126 डॉलर में सेल भी किया जा रहा है। इस फोन में एक 6.9-इंच की डिस्प्ले मिलती है, यह डिस्प्ले 2340×1080 पिक्सेल से लैस है, इसके अलावा यह डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। इसे 700 निट्स ब्राईटनेस के साथ लॉन्च किया गया है। फोन की डिस्प्ले पर कंपनी ने TUV Rheinland सर्टिफिकेशन भी दिया है, जो ब्लू लाइट एमिशन को बेहद कम कर देता है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

इसके अलावा POCO M7 में परफॉरमेंस के लिए 6nm प्रोसेस पर निर्मित Octa-Core Snapdragon 685 4G प्रोसेसर भी दिया है, इसमें 6GB की रैम के साथ साथ 8GB की रैम और 128Gb स्टोरेज और 256GB स्टोरेज ऑप्शन भी मिलता है। इस फोन की स्टोरेज को आप माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से 2TB तक बढ़ा भी सकते हैं। इसके अलावा फोन में एक 7000mAh की बैटरी भी मिलती है जो 33W की फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आती है।

कैमरा आदि को देखा जाये तो इस फोन में एक 50MP का मेन कैमरा मिलता है, जो 30 fps पर 1080p Video Shoot करने में सक्षम है। इसके अलावा फोन के फ्रंट पर एक 8MP का सेल्फी कैमरा भी मिलता है, यह भी समान वीडियो क्षमता से लैस है। इसके अलावा आपको जानकारी के लिए बता देते है कि फोन में आपको HyperOS 2.0 पर आधारित एंड्राइड 15 का सपोर्ट दिया गया है। फोन में आपको IP64 रेटिंग मिलती है, जो फोन को वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट बना देती है। इसके अलावा फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलता है, इसमें पॉवर बटन के साथ साथ Bluetooth 5।0 के अलावा तीन अलग अलग कलर ऑप्शन मिलते हैं।

कब तक भारत में लॉन्च हो सकता है ये फोन

अभी के लिए इस फोन को ग्लोबल बाजार में लॉन्च कर दिया गया है, हालाँकि अभी यह जानकारी मौजूद नहीं है कि आखिर इसे इंडिया के बाजार में कब तक लॉन्च किया जा सकता है। अभी इसे लेकर कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। हालाँकि POCO M Series में इंडिया के बाजार में अपने कई फोन्स को लॉन्च कर चुका है, ऐसा में हो सकता है कि कंपनी इस फोन को भी आने वाले समय में इंडिया के बाजार में लॉन्च करे।

यह भी पढ़ें: छोड़िये सैयारा, ये हैं सबसे कामयाब 5 लवस्टोरी.. हर किसी में भरे पड़े हैं रोमांटिक सीन, तीसरी वाली है सबसे भयंकर

साभार:

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo