OMG! तो ये था Poco का सबसे बड़ा सप्राइज़, देखें POCO M4 Pro 5G के साथ कौन से फोन को मिली एंट्री
पोको (Poco) एम4 (M4) प्रो (Pro) को दुनिया के सामने पेश करने के अपने लॉन्च इवेंट में, पोको (Poco) ने अपने पोको (Poco) एफ3 (F3) स्मार्टफोन का एक नया कलर ऑप्शन भी लॉन्च किया है
अभी हाल ही में एक ट्वीट के माध्यम से कंपनी इसे एक बड़ा सप्राइज़ कह रही थी
पोको (Poco) F3 तीन कलर वेरिएंट के साथ अब यह मूनलाइट सिल्वर (Moonlight Silver) कलर ऑप्शन में भी उपलब्ध होगा
पोको (Poco) एम4 (M4) प्रो (Pro) को दुनिया के सामने पेश करने के अपने लॉन्च इवेंट में, पोको (Poco) ने अपने पोको (Poco) एफ3 (F3) स्मार्टफोन का एक नया कलर ऑप्शन भी लॉन्च किया है, अभी हाल ही में एक ट्वीट के माध्यम से कंपनी इसे एक बड़ा सप्राइज़ कह रही थी। पोको (Poco) F3 तीन कलर वेरिएंट के साथ अब यह मूनलाइट सिल्वर (Moonlight Silver) कलर ऑप्शन में भी उपलब्ध होगा।
जानकारी के लिए बात देते है कि पोको (Poco) एफ3 (F3) ने पहली बार इस साल की शुरुआत में अपनी शुरुआत की और "जीटी" मॉनीकर के साथ इसके एक स्टेप-अप वर्जन ने जुलाई के अंत में भारत में प्रवेश किया था। अन्य मॉडल की अगर बात करें तो यह कुल तीन कलर वैरिएंट्स में आता है, यानि इस फोन को आप आर्कटिक व्हाइट, नाइट ब्लैक और डीप ओशन ब्लू कलर के साथ ले सकते हैं, हालांकि अब आप इसे यानि POCO F3 को एक नया कलर वैरिएन्ट यानि मूनलाइट सिल्वर (Moonlight Silver) कलर में भी ले पाएंगे।
क्या है POCO F3 Moonlight Silver की कीमत और कब मिलेगा
इस नए Poco F3 Moonlight Silver को 299 यूरो की कीमत में लॉन्च किया गया है, जो लगभग 25,600 रुपये के बराबर है। डिवाइस दो मेमोरी ऑप्शन में आएगा और शुरुआती कीमत 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल के लिए है। एक स्टेप-अप विकल्प 8GB रैम और 256GB स्टोरेज की पेशकश करेगा और 329 यूरो या लगभग 28,200 रुपये में सेल किया जा सकता है।
Poco F3 मूनलाइट सिल्वर (Moonlight Silver) सबसे पहले 11 नवंबर को बिक्री के लिए उपलब्ध होगा, जिसकी शुरुआत 8GB रैम के साथ टॉप-एंड विकल्प के साथ होगी। 6GB रैम वाला बेस मॉडल 26 नवंबर यानी ब्लैक फ्राइडे सेल से उपलब्ध होगा।
POCO F3 Moonlight Silver के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर
अगर स्पेक्स की बात करें तो पोको (Poco) F3 मूनलाइट सिल्वर (Moonlight Silver) अपने अन्य मॉडल्स की तरह ही वैसे ही स्पेक्स के साथ आया है। इसमें 6.67-इंच AMOLED (2400x1080) पिक्सल रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1300 निट्स ब्राइटनेस और HDR10+ सपोर्ट होगा। यह शीर्ष पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 द्वारा protected है।
डिवाइस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 5G चिपसेट द्वारा संचालित है जो एड्रेनो 650 GPU और मेमोरी विकल्पों के साथ आता है जैसा कि ऊपर बताया गया है। फोन POCO के लिए Android 11 आधारित MIUI 12.5.6 चलाता है। ऑप्टिक्स ऑनबोर्ड में 48-मेगापिक्सेल प्राइमेरी लेंस, 8-मेगापिक्सेल अल्ट्रावाइड लेंस और 5-मेगापिक्सेल मैक्रो लेंस के साथ ट्रिपल-लेंस कैमरा सेटअप शामिल है। फ्रंट में, पंच-होल कटआउट में 20-मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर है।
इसे भी पढ़ें: Airtel vs Jio vs Vi vs BSNL: सब देते हैं 100 रुपये में Recharge लेकिन इस प्लान की बात ही अलग है, डिटेल्स
Poco F3 में 4520 mAh की बैटरी है जो क्विक चार्ज 3+ के जरिए 33W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। कनेक्टिविटी विकल्पों में वाई-फाई 802.11, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी 2.0 और यूएसबी ऑन-द-गो शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें: अपने इस Recharge Plan के दम पर Jio कड़ी टक्कर देता है Airtel और Vi को, 3GB डेली डेटा और अनलिमिटेड ऑफर