Poco F2 से जुड़े टीज़र जारी, जल्द हो सकता है लॉन्च

HIGHLIGHTS

जल्द उठ सकता है फोन से पर्दा

कंपनी ने क्रिप्टिक मैसेज किए पोस्ट

Poco F2 से जुड़े टीज़र जारी, जल्द हो सकता है लॉन्च

लगातार खबरों को देखते हुए कहा जा सकता है कि जल्द ही Poco F2 को पेश किया जाएगा क्योंकि कंपनी ने क्रिप्टिक मैसेज को लेकर ट्वीट करना शुरू कर दिया है। हाल ही में हम यूरोपीय बाज़ार में Poco F2 Pro की कीमतों से जुड़ी खबर देख चुके हैं। अब पोको के ग्लोबल ट्विटर हैंडल से दो क्रिप्टिक मैसेज पोस्ट किए गए हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

शुक्रवार को Poco Global ने एक छोटा GIF विडियो “Miss us much? RT now to help #WakeUpPOCO!” कैप्शन के साथ पोस्ट किया था। और अब लेटेस्ट ट्वीट में “Poco is… Waking Up!” कैप्शन देखा गया है।

दोनों ट्वीट्स में Poco F2 को सीधे तौर पर टीज़ नहीं किया गया है। Poco ने पहले भी बताया है कि Poco F2 पर काम चल रहा है और डिवाइस से जुड़े लीक्स भी सामने आए हैं। Poco F2 Pro को हाल ही में Google Play पर देखा गया था। माना जा रहा है कि यह Redmi K30 Pro का रीब्रांडेड वर्जन होगा।

Poco India के जनरल मैनेजर C Manmohan ने पुष्टि की है कि Poco F2 एक अलग फोन होगा। Poco F2 Pro को भारत के अलावा, अन्य बाज़ारों में Redmi K30 Pro की समान स्पेक्स के साथ उतारा जा सकता है। देखना होगा कि किन बाज़ारों में आगामी पोको फोन को पेश किया जाएगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, Poco F2 Pro को पोर्तुगल में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट का दाम EUR 649 रहेगा। फोन का 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल EUR 749 (लगभग Rs 62,000) में पेश किया जा सकता है। Poco स्मार्टफोंस हमेशा से ही हाई-एंड स्पेक्स के लिए जाने जाते हैं। इसलिए ये नए दाम चौंकने वाले हैं।  

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile