7 साल के Software Support के साथ आएगी Pixel 8 series, देखें कीमत | Tech News
गूगल के 4 अक्टूबर के इवेंट से पहले ही अपकमिंग Pixel 8 series की नई डिटेल्स सामने आई हैं।
लीक्स के अनुसार Pixel 8 और Pixel 8 Pro स्मार्टफोन्स 7 साल के सॉफ्टवेयर सपोर्ट के साथ आने की उम्मीद है।
Pixel 8 और Pixel 8 Pro नए Tensor G3 प्रोसेसर से लैस होने की संभावना है।
गूगल के 4 अक्टूबर के इवेंट से पहले ही अपकमिंग Pixel 8 series की नई डिटेल्स सामने आई हैं। लेटेस्ट लीक से सुझाव मिला है कि पिछले साल के मॉडल्स की तुलना में Pixel 8 और Pixel 8 Pro के सॉफ्टवेयर सपोर्ट में बड़े सुधार किए जाएंगे। इनमें 2 साल के अतिरिक्त सॉफ्टवेयर अपडेट ऑफर किए जा सकते हैं जिससे इनकी लाइफ और भी लंबी होगी। इस सीरीज की कीमत और स्पेक्स को लेकर भी ऑनलाइन कुछ डिटेल्स लीक हुई हैं। आइए उन्हें देखते हैं।
Pixel 8 series को मिल 7 साल का Software Support
लीक्स के अनुसार Pixel 8 और Pixel 8 Pro स्मार्टफोन्स 7 साल के सॉफ्टवेयर सपोर्ट के साथ आने की उम्मीद है। हालांकि, स्पेसिफिक्स की पुष्टि होना अभी बाकी है लेकिन इस महत्वपूर्ण अपग्रेड में सिक्योरिटी पैचेज़ और मेजर एंड्रॉइड OS अपडेट दोनों शामिल हैं। यह कदम गूगल के उस पिछले कमिटमेंट से भी बढ़कर जिसमें Pixel 7 और Pixel 7 Pro के लिए 5 साल के सपोर्ट का वादा किया गया था। यह स्मार्टफोन्स की लंबी उम्र में एक नया स्टैंडर्ड सेट करेगा।
Pixel 8 और Pixel 8 Pro नए Tensor G3 प्रोसेसर से लैस होने की संभावना है। Pixel 8 में 8GB रैम और 8 Pro में 12GB भारी रैम ऑफर की जा सकती है। इसके अलावा स्टोरेज ऑप्शंस में Pixel 8 के लिए 256GB तक स्टोरेज और 8 Pro के लिए 1TB तक स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। साथ ही दोनों मॉडल्स फास्ट चार्जिंग क्षमता, Qi वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट और IP68 रेटिंग के साथ आ सकते हैं।
Google Pixel 8: Price Leaked
लीक्स के एक सूत्र Kamila Wojciechowska ने अपकमिंग Pixel 8 series की कीमत का भी खुलासा किया है। Pixel 8 Pro की कीमत $899 (लगभग 74,745 रुपए) से शुरू होने की उम्मीद है जो इसकी पिछली जनरेशन Pixel 7 Pro की भी कीमत है। इसी बीच Pixel 8 की कियांत $699 (लगभग 58,115 रुपए) से शुरू हो सकती है जो Pixel 7 की $599 की कीमत से पूरे $100 अधिक है। ये कीमतें गूगल की लगातार प्रतिस्पर्धी और एक्सेसिबल प्रीमियम स्मार्टफोन्स पेश करने की कमिटमेंट का संकेत देती हैं।
ध्यान रखें कि ये कीमतें आधिकारिक नहीं हैं इसलिए यूजर्स को सलाह दी जाती है कि इन डिटेल्स को पूरी तरह सही न मानें। नए पिक्सल फोन्स को भारत में भी लॉन्च किया जाएगा और इनके टीज़र फ्लिपकार्ट पर देखे जा सकते हैं।