Google ने आखिरकार अपने लेटेस्ट Pixel 6 सीरीज स्मार्टफोन्स की लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है। सॉफ्टवेयर दिग्गज इवेंट को "पिक्सेल फॉल लॉन्च" कह रहे हैं और यह सुबह 10:00 बजे पीटी से शुरू होगा, जो भारत में रात 10:30 बजे है। कंपनी दो डिवाइस लॉन्च करेगी, जिसमें स्टैंडर्ड Pixel 6 और Pixel 6 का एक प्रो वर्जन हो सकता है। यह भी पढ़ें: BSNL Best Plan September: एक साल की वैलिडिटी और जितना चाहें उतना डाटा करें इस्तेमाल
आधिकारिक लॉन्च से पहले, कंपनी ने पुष्टि की है कि Pixel 6 फोन Google के होम-ब्रूड टेन्सर चिप के साथ आने वाले सबसे पहले स्मार्टफोन्स होंगे, इस चिप के बारे में कहा जा रहा है की यह उपयोगकर्ताओं को एक फास्ट और सुरक्षित अनुभव प्रदान करता है। कंपनी ने नए लॉन्च को लेकर ट्वीट भी किया है, जिसे आप यहाँ देख सकते हैं।
https://twitter.com/madebygoogle/status/1445426131297976321?ref_src=twsrc%5Etfw
इवेंट में, कंपनी द्वारा Pixel फोन के लिए आधिकारिक Android 12 रिलीज़ की तारीख का खुलासा करने की भी उम्मीद है। अभी तक, Google ने केवल Android 12 को AOSP के रूप में रोल आउट किया है, लेकिन यह दावा किया है कि Pixel उपयोगकर्ताओं को यह "अगले कुछ हफ्तों" में यह मिल जाएगा। इसे भी पढ़ें: अगर आप Airtel यूजर हैं तो पा सकते हैं Rs 4 लाख का लाभ¸जानें क्या है स्कीम
Google पहले ही विभिन्न टीज़र के माध्यम से नई पिक्सेल 6 सीरीज दिखा चुका है। इसमें एक बिल्कुल नया डिज़ाइन होगा जिसमें एक circular notch डिस्प्ले और horizontal camera bar होगा। Pixel 6 90Hz रिफ्रेश रेट के सपोर्ट के साथ 6.4-इंच FHD+ डिस्प्ले के साथ आ सकता है, जबकि Pro वर्जन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ थोड़ा बड़ा 6.7-इंच QHD+ पैनल दिया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: Airtel और Vodafone Idea के इस प्लान में आमने सामने की टक्कर, देखें कौन सा Recharge Plan ज्यादा बेहतर
Pixel 6 Pro ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस हो सकता है, जिसके बारे में कहा जाता है कि इसमें प्राइमरी वाइड-एंगल सेंसर, अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर और 4X ऑप्टिकल जूम वाला टेलीफोटो लेंस शामिल है। स्टैन्डर्ड मॉडल में एक ही मुख्य और अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर हो सकता है। इसे भी पढ़ें: 5G के आने से कुछ यूँ बदल जायेगी आपकी ज़िन्दगी, देखें फायदे और नुकसान
वही स्रोत जिसने सबसे पहले कीमतों का खुलासा किया था, ने बताया था कि Pixel 6 सीरीज़ 19 अक्टूबर को लॉन्च होगी, और सेल 28 अक्टूबर को होगी। अभी तक, नए पिक्सेल फोन के भारत लॉन्च पर कोई जानकारी नहीं है। इसे भी पढ़ें: Reliance Jio का बेहद सस्ता Recharge Plan Airtel-Vi को खड़े खड़े दे रहा पटखनी, देखें प्लान डिटेल्स