Oppo ने चुपके से लॉन्च किया Powerful फीचर्स वाला Oppo A2x, इस दिन शुरू होगी Sale, जानें कीमत | Tech News

Highlights

Oppo ने चीन में चुपके से Oppo A2x को लॉन्च कर दिया है।

ओप्पो ए2 एक्स की सेल चीन में 14 अक्टूबर को शुरू होगी।

आइए अब इस डिवाइस के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं।

Oppo ने चीन में चुपके से Oppo A2x को लॉन्च कर दिया है। यह Oppo A1x का उत्तराधिकारी है जिसे पिछले साल मार्च में पेश किया गया था। नया A2x एक एंट्री-लेवल 5G फोन है जो 90Hz डिस्प्ले, मीडियाटेक चिप, बड़ी बैटरी और 256GB तक स्टोरेज जैसे मुख्य फीचर्स ऑफर करता है। आइए अब इस डिवाइस के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं। 

Oppo A2x के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स 

फ्रन्ट से शुरू करें तो ओप्पो ए2 एक्स में टियरड्रॉप नॉच के साथ 6.56-इंच LCD डिस्प्ले दी गई है जो 720 x 161 पिक्सल HD+ रिज़ॉल्यूशन, 90Hz रिफ्रेश रेट, 720 निट्स तक ब्राइटनेस और 100% DCI-P3 कलर गैमट ऑफर करती है। यह फोन एंड्रॉइड 13 पर आधारित ColorOS 13.1 पर चलता है और एक साइड-फेसिंग फिंगरप्रिन्ट स्कैनर से लैस आता है। 

Oppo का नया स्मार्टफोन 6GB / 8GB LPDDR4x रैम और 128GB / 256GB UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आता है। परफॉरमेंस के लिए यह डिवाइस डायमेंसिटी 6020 चिपसेट से लैस है और 5000mAh बैटरी ऑफर करता है लेकिन इसकी फास्ट चार्जिंग क्षमता को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं आई है। 

आधिकारिक लिस्टिंग में इस स्मार्टफोन के कैमरों का खुलासा नहीं किया गया है। हालांकि, TENNA लिस्टिंग के अनुसार यह डिवाइस पीछे की तरफ एक LED फ्लैश के साथ 13MP प्राइमरी कैमरा से लैस हो सकता है। वहीं फोन के फ्रन्ट पर 5MP सेल्फ़ी कैमरा मिलने की उम्मीद है। इस हैंडसेट में IP64-रेटेड स्प्लैश-रेसिस्टेंट चेसिस दिया गया है जिसका डायमेंशन 163.8 x 75.1 x 8.12mm और वजन 185 ग्राम है। 

ओप्पो ए2 एक्स की कीमत 

ओप्पो ए2 एक्स की सेल चीन में 14 अक्टूबर को शुरू होगी और यह ग्लोबल बाजार में लॉन्च होगा या नहीं इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसका 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 1,099 Yuan (लगभग Rs 12,700) में आता है, वहीं 8GB + 256GB मॉडल की कीमत 1,399 Yuan (लगभग Rs 16,200) रखी गई है। इस फोन को ब्लैक, गोल्ड और पर्पल शेड्स में पेश किया गया है।

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles