Oppo Reno 3 Pro 5G लॉन्च होगा स्नैपड्रैगन 765G SoC और 90Hz डिस्प्ले के साथ

HIGHLIGHTS

Oppo Reno 3 से जुड़ी नई जानकारी आई सामने

पंच होल स्क्रीन, स्नैपड्रैगन 765G SoC से होगा लैस

Oppo Reno 3 Pro 5G लॉन्च होगा स्नैपड्रैगन 765G SoC और 90Hz डिस्प्ले के साथ

Oppo अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज़ Reno 3 पर काम कर रहा है जिसके तहत Reno 3 और Reno 3 Pro 5G स्मार्टफोन शामिल हैं। कुछ समय पहले Oppo Reno 3 से जुड़ा लीक सामने आया था और अब Reno 3 Pro की स्पेसिफिकेशंस भी ऑनलाइन देखी जा चुकी हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

इसी बीच, Oppo ने एक विडियो टीज़र साझा किया है जिसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप, ग्लास बैक पैनल और ग्रेडिएंट फिनिश का पता चलता है। Reno 3 Pro को पंच होल स्क्रीन के साथ लाया जाएगा और फोन को ग्लास बॉडी दी जाएगी।

Weibo पर Digital Chat Station द्वारा सामने आए लीक्स से पता चलता है कि Reno 3 Pro में 6.5 इंच की कर्व्ड FHD+ OLED डिस्प्ले मिलेगी जिस्क्में पंच होल सेल्फी कैमरा दिया जाएगा और डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर द्वारा संचालित होगा जिसे 12GB रैम के साथ पेयर किया जाएगा। यह स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर के साथ आने वाला दूसरा स्मार्टफोन होगा।

कैमरा की बात करें तो Reno 3 Pro में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें एक 48MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का टेलीफ़ोटो लेंस, 13MP का अल्ट्रा वाइड लेंस और 2MP का अन्य सेंसर मिलेगा। रुमर्स के मुताबिक, डिवाइस में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन OIS मिलेगा। फ्रंट कैमरा से जुड़ी कोई जानकारी सामने नहीं आई है और उम्मीद है कि डिवाइस में 30W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। Oppo Reno 3 Pro 5G में 4,025mAh की बैटरी मिलने की संभावना है।

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile