Oppo Reno 3 5G स्मार्टफोन में होगा एक होल-पंच डिस्प्ले और 4025mAh क्षमता की बैटरी

HIGHLIGHTS

Oppo Reno 3 5G स्मार्टफोन को लेकर काफी कुछ सामने आया है, आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन में एक पंच-होल डिस्प्ले होने की बात सामने आ रही है

इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको एक 4025mAh क्षमता की बैटरी बी ही मिल सकती है

ऐसा भी सामने आ रहा है कि इस मोबाइल फोन को कलरOS 7 पर लॉन्च किया जा सकता है

Oppo Reno 3 5G स्मार्टफोन में होगा एक होल-पंच डिस्प्ले और 4025mAh क्षमता की बैटरी

अगले महीने जिस स्मार्टफोन का बेसब्री से इंतज़ार किया जा रहा है, वह Oppo Reno 3 5G स्मार्टफोन है। इस मोबाइल फोन के कुछ मुख्य स्पेक्स निरंतर सामने आ रहे हैं। अब कंपनी के VP Brian Shen ने इस मोबाइल फोन की बैटरी डिटेल्स को हमारे सामने रखा है। इस मोबाइल फोन में आपको ड्यूल बैंड 5G सपोर्ट मिल सकती है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको एक पंच होल डिस्प्ले मिलने के भी आसार हैं। इसके अलावा इस मोबाइल फोन को ColorOS 7 पर लॉन्च किया जा सकता है, इस OS को हाल ही में चीन में और कुछ दिन पहले ही भारत में पेश कर दिया गया है। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Shen ने ट्विटर के माध्यम से जानकारी दी है कि इस मोबाइल फोन यानी Oppo Reno 3 5G स्मार्टफोन में आपको एक 4025mAh क्षमता की बैटरी मिलने वाली है। असल में अगर हम Oppo Reno 2 की बात करें तो इस मोबाइल फोन में एक 4000mAh क्षमता की बैटरी मौजूद थी। इसका मतलब है कि हम Reno सीरीज के इस आगामी फोन में एक बढ़िया और बड़ी बैटरी को देखने वाले हैं। 

10 दिसंबर को, Xiaomi अपने Redmi K30 को लॉन्च करेगा, इसके बाद चीन में Oppo Reno 3 सीरीज को लॉन्च किया जाने वाला है। 2020 की शुरुआत में, Realme भी Realme X50 को 5G सपोर्ट के साथ लॉन्च करेगा। ओप्पो में ग्लोबल मार्केटिंग के उपाध्यक्ष और अध्यक्ष ब्रायन शेन ने आज घोषणा की कि आगामी Oppo Reno 3 Pro ड्यूल-मोड 5G की पेशकश करेगा और इसकी थिकनेस मात्र 7.7mm होने वाली है।

Oppo Reno 3 सीरीज को लेकर लीक और अफवाहें

कम्पनी ने कुछ महीने पहले Reno 2 स्मार्टफोन को लॉन्च किया है और हाल ही में ख़बरें सामने आई थीं कि कम्पनी दिसम्बर में अपने Oppo Reno S डिवाइस को भारत में लॉन्च कर सकता है। हालांकि, लेस्ट रुमर्स से जानकारी मिली है कि कम्पनी Oppo Reno 3 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। Reno 3 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा इसके अलावा, Oppo Reno 3 में 90Hz डिस्प्ले मिलेगी और फोन को 4500mAh की बैटरी के साथ पेश किया जाएगा।

Weibo पर एक लीक्स्टर ने जो रिपोर्ट साझा की है उससे पता चलता है कि आगामी Oppo Reno 3 में 6.5 इंच की 1080×2400 पिक्सल वाली फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। डिवाइस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 735 चिपसेट द्वारा संचालित होगा और इसे 8GB रैम के साथ पेयर किया जाएगा और इसे 128GB और 256GB स्टोरेज के साथ पेयर किया जाएगा।

कैमरा की बात करें तो Oppo Reno 3 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें एक 60 मेगापिक्सल का लेंस मिलेगा, दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का होगा और अन्य दो कैमरा 13 मेगापिक्सल तथा 2 मेगापिक्सल के सेंसर होंगे। सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा और यह साफ़ नहीं हुआ है कि Reno 3 में भी शार्क फिन डिज़ाइन का पॉप-अप कैमरा मिलेगा या किसी अन्य तकनीक का उपयोग किया जाएगा।

Oppo Reno 3 में 4500mAh की बैटरी मिलेगी जो 30W VOOC 4.0 फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। टिप्स्टर ने जानकारी दी है कि Reno 3 में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलेगा और फोन 5G सपोर्ट के साथ आएगा।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile