Oppo K1 की कीमत में हुई बड़ी कटौती, नई कीमत Rs 13,990 से शुरू
Oppo K1 स्मार्टफोन की कीमत में भारतीय बाजार में बड़ी कटौती हुई है
Oppo K1 स्मार्टफोन को भारत में जिस कीमत में लॉन्च किया गया था, उस कीमत से Rs 3000 की कटौती के साथ अब आप इस मोबाइल फोन को ले सकते हैं
इसकी कीमत में Rs 3000 की कटौती हुई है
Oppo K1 स्मार्टफोन की कीमत में भारत में बड़ी कटौती सामने आई है। आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन को पिछले साल फरवरी में लॉन्च किया गया था, इसे फ्लिप्कार्ट और ऑफलाइन बाजार से ख़रीदा जा सकता है। इसके अलावा यह मोबाइल फोन अलग अलग दो रंगों में उपलब्ध है। इसे आप एस्ट्रल ब्लू और पियानो ब्लैक रंगों में ले सकते हैं, इसके अलावा इस मोबाइल फोन को में आपको वाटर-ड्राप नौच मिल रहा है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में आपको एक 25MP का सेल्फी कैमरा दिया जा रहा है। इसके अलावा फोन में आपको ड्यूल रियर कैमरा सेटअप भी मिल रहा है। इसके साथ ही इसमें आपको 64GB की स्टोरेज भी मिल रही है। इसके अलावा आपको बता देते हैं कि भारतीय बाजार में यह मोबाइल फोन यानी Oppo K1, Samsung Galaxy A30 और Nokia 6.1 Plus को कड़ी टक्कर दे रहा है।
SurveyOppo K1 की भारत में कीमत
Oppo K1 स्मार्टफोन को अब कीमत में कमी के बाद Rs 13,990 की शुरूआती कीमत में लिया जा सकता है। इसके अलावा आपको बता देते है कि इस स्मार्टफोन की कीमत में Rs 3000 की बड़ी कटौती हुई है। इस मोबाइल फोन को लॉन्च के समय 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ Rs 16,990 की कीमत में उपलब्ध कराया गया था। इसके अलावा इस मोबाइल फोन को अब फ्लिप्कार्ट के माध्यम से इस नई कीमत में ख़रीदा जा सकता है। इसके अलावा मुंबई आधारित महेश टेलीकॉम की ओर से भी सामने आया है कि इस मोबाइल फोन को ऑफलाइन बाजार में भी अब नई कीमत में ख़रीदा जा सकता है।
#PriceDrop #OPPOK1 6+64GB
New MOP -13990
Effective today pic.twitter.com/6o7XWmWyaH— Mahesh Telecom (@MAHESHTELECOM) January 10, 2020
Oppo K1 स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
अगर हम इस मोबाइल फोन यानी Oppo K1 की बात करें तो आपको बता देते हैं इसमें आपको एक 6.4-इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इसके साथ ही इसी डिस्प्ले के अंदर आपको इसका फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल रहा है। इस मोबाइल फोन को एक सुपर AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है, जो इसे बहुत से स्मार्टफोंस में साथ ला खड़ा करता है, जो Rs 20,000 के अंदर इसी फीचर के साथ आते हैं। हालांकि, कम्पनी की ओर से इसमें गोरिला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है।
स्मार्टफोन Oppo K1 मोबाइल फोन को क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 660 चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया है, इसके अलावा इसमें आपको एक 4GB की रैम के साथ 64GB की इंटरनल स्टोरेज भी मिल रही है। फोन को एक ही वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। हालाँकि इसकी स्टोरेज को आप माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से बढ़ा नहीं सकते हैं, क्योंकि इसमें आपको यह सपोर्ट मिल ही नहीं रही है। इस स्मार्टफोन को एंड्राइड 8.1 Oreo के साथ लॉन्च किया गया है, हालाँकि यह एक कमी कही जा सकती है क्योंकि इस समय लगभग सभी स्मार्टफोंस को इस कीमत में एंड्राइड 9 Pie के साथ लॉन्च किया जा रहा है।
फोन में यानी Oppo K1 मोबाइल फोन में आपको एक 3600mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है, इसके अलावा कैमरा को देखते हुए इसमें एक 16MP+2MP का रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, इसके अलावा फोन में आपको एक 25MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस मोबाइल फोन में आपको कैमरा को देखते हुए AI से लेकर अन्य सभी फीचर कैमरा ऐप में ही मिल रहे हैं।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile