OPPO INNO DAY 2022 में नई उपलब्धियां देखने के लिए हो जाइए तैयार, देखें कौन से प्रॉडक्ट्स होंगे लॉन्च
14 दिसंबर को OPPO का ऐनुअल इवेंट 'OPPO Inno Day 2022' आयोजित होने वाला है।
कंपनी के नए फोल्डेबल स्मार्टफोंस Find N2 और N2 Flip, 15 दिसंबर को लॉन्च हो सकते हैं।
यह इवेंट 14 और 15 दिसंबर को वर्चुअल माध्यम में ग्लोबली आयोजित किया जा सकता है।
चीनी मोबाइल फोन निर्माता OPPO की ओर से यह घोषणा की गई है कि, 14 दिसंबर को OPPO का ऐनुअल इवेंट 'OPPO Inno Day' आयोजित किया जाने वाला है। इवेंट के दौरान कंपनी टेक्नोलॉजी में अपनी लेटेस्ट उपलब्धियों को दिखएगी और इसी के साथ इसके कुछ नए प्रॉडक्ट्स भी लॉन्च हो सकते हैं। पिछले साल के प्रदर्शन में कंपनी ने अपनी 150W और 240W SuperVOOC फास्ट-चार्जिंग टेक्नोलॉजी लॉन्च की थी जो कि, एक फोन को 10 मिनट के अंदर चार्ज करने की क्षमता रखती है।
Surveyइस साल OPPO Inno Event की थीम बेहतर भविष्य को एंपावर करना है। कंपनी अपने नए फोंस OPPO Find N2 और Find N2 Flip भी 15 दिसंबर को चीन में लॉन्च करने वाली है।
OPPO INNO DAY 2022
यह इवेंट 14 और 15 दिसंबर को वर्चुअल माध्यम में आयोजित होने वाला है और यह ग्लोबली स्ट्रीम किया जाएगा। भारत में यह इवेंट 14 दिसंबर को दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा। अनुमान है कि, OPPO फास्ट चार्जिंग और बैटरी टेक्नोलॉजी से संबंधित कुछ डीटेल्स रिवील कर सकता है। हालांकि, कंपनी की ओर से आधिकारिक रूप से इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है, इसलिए समय ही बता सकता है कि, यह इवेंट असल में कैसा होने वाला है।
कंपनी 5G टेक्नोलॉजी और MariSilicon X NPU से संबंधित भी कुछ घोषणाएँ कर सकती है जो कि Find N स्मार्टफोन के साथ Inno Day 2021 में लॉन्च किया गया था।
OPPO के नए फोल्डेबल स्मार्टफोंस
OPPO की ओर से जानकारी मिली है कि, यह चीन में अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोंस लॉन्च करने वाला है। Find N2 और N2 Flip 15 दिसंबर को लॉन्च किए जा सकते हैं जो कि, मार्केट में उपलब्ध अन्य फोल्डेबल स्मार्टफोंस के साथ प्रतिस्पर्धा कर सकता है। कहा जा रहा है कि, Find N2, Samsung Galaxy Z Fold 4 के साथ प्रतिस्पर्धा में आ सकता है जबकि Find N2 Flip, Galaxy Z Flip 4 के प्रतिस्पर्धी के रूप में लॉन्च हो सकता है।
समय के साथ यह पता चल जाएगा कि, ये फोंस कंपनी द्वारा सेट किए गए स्टैंडर्ड्स पर खरे उतर पाएंगे या नहीं, लेकिन पूरा विश्व यह देखने के लिए काफी उत्सुक है कि, इस बार OPPO क्या नया लेकर आने वाला है।
Ashwani Kumar
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile
