OPPO के ग्रेटर नोएडा प्लांट में 6 कर्मचारी कोरोना पॉज़िटिव

OPPO के ग्रेटर नोएडा प्लांट में 6 कर्मचारी कोरोना पॉज़िटिव
HIGHLIGHTS

3,000 कर्मचारियों की स्क्रीनिंग की गई

ग्रेटर नोएडा प्लांट में पाए गए 6 कर्मचारी कोरोना पॉज़िटिव

चीनी स्मार्टफोन निर्माता OPPO ने ग्रेटर नोएडा में स्थित अपने मैन्युफैक्चिंग प्लांट पर काम बंद कर दिया है। इस मैन्युफैक्चिंग प्लांट में ओप्पो और रियलमी के स्मार्टफोंस का निर्माण होता था। Oppo के इस प्लांट में 6 कर्मचारी COVID-19 से संक्रमित पाए गए हैं। इस प्लांट में पहले लॉकडाउन से ही मैन्युफैक्चिंग रोक दी गई थी जिसे लॉकडाउन के तीसरे चरण में दोबारा शुरू किया गया था। अब कंपनी ने दोबारा से प्रॉडक्शन पर रोक लगा दी है।

रिपोर्ट के मुताबिक, OPPO के कर्मचारियों को मैन्युफैक्चिंग प्लांट में आने से मना कर दिया गया है। यहां कम से कम 6 कर्मचारियों की रिपोर्ट COVID-19 पॉजिटिव पाई गई हैं। कंपनी ने अपने सभी कर्मचारियों को अगले आदेश तक घरों में रहने को कहा है।

OPPO ने इस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के ऑपरेशन पर 3,000 कर्मचारियों की स्क्रीनिंग के बाद रोक लगा दी है। OPPO India के प्रवक्ता ने बताया है कि, हमने 3,000 से अधिक कर्मचारियों का COVID-19 टेस्ट किया है, जिसकी रिपोर्ट आनी बाकी है। रविवार को जारी किए गए अपने स्टेटमेंट में बताया कि एक संस्थान के तौर पर हम अपने सभी कर्मचारियों की सुरक्षा को पहले रखते हैं और इसे देखते हुए हमने अपने ग्रेटर नोएडा स्थित इस मैन्युफैक्चरिंग यूनिट पर रोक लगा दी है। अब हम 3000 से अधिक कर्मचारियों की रिपोर्ट आने का इंतज़ार कर रहे हैं।

कंपनी ने हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार से 30 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ काम करने की अनुमति मिलने के बाद काम शुरू किया था। कंपनी का कहना है कि अब सभी कर्मचारियों को काम पर दोबारा जब बुलाया जाएगा जब सभी के परिणाम नेगेटिव आएंगे। कंपनी ने यह भी बताया है कि हम प्लांट के अंदर डिस्टेन्सिंग के सभी दिशा निर्देशों का पालन कर रहे हैं।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo