Oppo Find X2 का आधिकारिक टीज़र आया सामने, इस डिज़ाइन के साथ लेगा एंट्री

HIGHLIGHTS

6 मार्च को लॉन्च होगा डिवाइस

ट्रिपल रियर कैमरा और पेरिस्कोप लेंस के साथ आएगा Find X2 Pro

Oppo Find X2 का आधिकारिक टीज़र आया सामने, इस डिज़ाइन के साथ लेगा एंट्री

Oppo Find X2 को शुक्रवार यानी 6 मार्च को लॉन्च किया जाना है और लॉन्च से पहले Oppo Find X2 और Find X2 Pro से जुड़ी कुछ अन्य जानकारी सामने आ रही है। कम्पनी ने टीज़र जारी कर Find X2 सीरीज़ के ट्रिपल रियर कैमरा, रेक्टंगुलर पेरिस्कोप लेंस की पुष्टि की है। Oppo ने Find X2 की HDR10+ डिस्प्ले पर भी रौशनी डाली है जिसे 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ पेश किया जाएगा। इसके अलावा, Oppo Find X2 और Find X2 Pro को ऑनलाइन भी देखा जा चुका है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

आधिकारिक Oppo वेबो अच्कोउने ने एक टीज़र पोस्ट किया है जिसमें ट्रिपल रियर कैमरा और periscope lens को फोन के टॉप पर देखा जा सकता है। ये रेंडर Find X2 Pro का हो सकता है जो कि इस हाल ही में लीक हुई लाइव इमेजेस से मेल खाता है। इसके अलावा, टिप्स्टर Ishan Agarwal ने Oppo Find X2 Pro का रेंडर पोस्ट किया है जो कि कम्पनी द्वारा शेयर किए गए टीज़र से मिलता जुलता है। फोन को ग्लॉसी रियर पैनल दिया गया है जो मिरर फिनिश के साथ आया है। टिप्स्टर ने वनिला Oppo Find X2 का रेंडर भी साझा किया है। स्टैण्डर्ड Find X2 में ट्रिपल रियर मिलने वाला है लेकिन इस फोन में पेरिस्कोप कैमरा लेंस नहीं मिलेगा।

दोनों फोंस में कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगी जिसमें सिंगल होल-पंच डिज़ाइन मिलेगा जो कि कि कम्पनी के रेनो 3 प्रो के चीनी वैरिएंट से मिलता-जुलता है। Oppo ने खुलासा किया है कि Find X2 की स्क्रीन 67.8-डिग्री एंगल पर कर्व्ड होगी। अन्य आधिकारिक टीज़र से Find X2 की डिस्प्ले के बारे में जानकारी मिलती है। टीज़र के मुताबिक, Find X2 में 800 nits टिपिकल और 1200 nits पीक ब्राइटनेस डिस्प्ले, 5,000,000:1 कंट्रास रेश्यो और 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गेमुट के लिए सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा मोबाइल फोन की डिस्प्ले 240Hz टच सैंपलिंग रेट ऑफर करेगी जिसका मतलब है कि आपको गेमिंग के दौरान इम्प्रूव्ड रेस्पोंस टाइम मिलने वाला है। ppo भारत में अपने Find X2 डिवाइस का 5G-ready वर्जन लॉन्च करेगा।

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile