Oppo Find X2 आधिकारिक तौर पर किया गया टीज़
Find X2 जल्द हो सकता है लॉन्च
2014 में लॉन्च हुआ था Find 7A
OPPO ने 2019 में अपनी Find series के तहत कोई फोन launch नहीं किया है। कम्पनी ने यह भी पुष्टि की थी कि Find X2 का लॉन्च आगे बढ़ाया जा सकता है। ओप्पो के वाईस प्रेसिडेंट और प्रेसिडेंट ऑफ़ ग्लोबल मार्केटिंग Brian Shen ने Weibo पर #FindX2 के साथ नए वर्ष की शुभकामनाएं दी थीं। आने वाले दिनों में हमें फोन का टीज़र देखने को मिलता है।
SurveyOppo की Find सीरीज़ स्मार्टफोन की अगर बात की जाए तो हम 2013 में लॉन्च हुए Oppo Find 5 में 1080p डिस्प्ले देख चुके हैं, जो कि आज के समय में कई फोंस में देखी जाती है। 2014 में कम्पनी ने Find 7A फोन लॉन्च किया था जिसे बाद में OnePlus One का बेस बनाया गया है। इसके बाद 2018 में कम्पनी ने Find X फोन लॉन्च किया था।
स्पेक्स की बात करें तो Oppo Find X स्मार्टफोन को 6.42-इंच की एक AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है, Oppo Find X को कंपनी की ओर से 2340×1080 पिक्सल की 19.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली स्क्रीन से लैस किया गया है। इसके अलावा इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 93.8 फीसदी है। फोन को एक एल्युमीनियम फ्रेम के साथ लॉन्च किया गया है, इसके अलावा इसके फ्रंट और बैक पर आपको गोरिला ग्लास का प्रोटेक्शन मिल रहा है।
Oppo Find X में भी आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 845 चिपसेट मिल रहा है, इसके अलावा इसमें आपको 8GB की रैम के साथ 256GB की स्टोरेज मिल रही है, फोन में एक पॉप-अप ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है, जो 16-मेगापिक्सल और 20-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है, Oppo Find X को एक 25-मेगापिक्सल के पॉप-अप सेल्फी कैमरा से भी लैस किया गया है। Oppo Find X में आपको एक इन्फ्रारेड सेंसर भी दिया गया है, इसके अलावा इसमें एक डॉट प्रोजेक्टर भी है, यह एप्पल की Face ID के जैसा ही है।
फोन में आपको वाई-फाई, ब्लूटूथ, GPS,NFC, और 4G LTE का सपोर्ट भी मिल रहा है, इसके अलावा Oppo Find X को कलरOS 5।1 पर आधारित एंड्राइड 8.1 Oreo के साथ लॉन्च किया गया है, Oppo Find X में आपको एक 3,730mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है। इसके अलावा यह Gradient डिजाईन में लॉन्च किया गया डिवाइस है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile