बेहतरीन फोल्डेबल डिस्प्ले के साथ Oppo Find N2 और Oppo Find N2 Flip आ चुके हैं चीनी मार्केट में धमाल मचाने

बेहतरीन फोल्डेबल डिस्प्ले के साथ Oppo Find N2 और Oppo Find N2 Flip आ चुके हैं चीनी मार्केट में धमाल मचाने
HIGHLIGHTS

Oppo Find N2 और Oppo Find N2 Flip चीन में लॉन्च कर दिए गए हैं।

स्मार्टफोन में एक नया फीचर दिया गया है जिसे FlexForm Mode कहा जाता है।

Oppo Find N2 में 4,520mAh बैटरी के साथ 67W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट दिया है।

Oppo Find N2 और Oppo Find N2 Flip चीन में लॉन्च हो चुके हैं। Oppo Find N की अगली जनरेशन का यह स्मार्टफोन डिजाइन संबंधित कई बदलाव लेकर आया है। जैसे कि, Oppo Find N2 का वजन सिर्फ 43 ग्राम है जो Apple iPhone 14 Pro Max के वजन से भी कम है। यह अपनी पिछली जनरेशन के फोन के मुकाबले 1.3-mm पतला है। फोन में एक नया फीचर FlexForm Mode ऑफर किया गया है, जिसकी मदद से स्मार्टफोन 45 और 125 डिग्री के बीच सेमी-फोल्डेड पोजिशन में बिना सहारे के होल्ड किया जा सकता है। स्थायिता सुनिश्चित करने के लिए इसकी डिस्प्ले 400,000 फोल्ड्स पर टेस्ट की गई है।  

OPPO FIND N2 स्पेसिफिकेशंस

Oppo Find N2 एक स्नैप्ड्रैगन 8 प्लस Gen 1 प्रोसेसर के साथ आता है जो कि, एक काफी पावरफुल चिपसेट माना जाता है। स्मार्टफोन में एक 7.1-इंच 120Hz फोल्डिंग स्क्रीन दी गई है और बाहर की ओर एक 5.54-इंच 120Hz डिस्प्ले दी गई है। 

डिवाइस में 4,520mAh बैटरी के साथ 67W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट दिया है जो कि फोन को सिर्फ 42 मिनट में 100% चार्ज कर सकता है। स्मार्टफोन में एक 50MP मेन कैमरा, एक 48MP अल्ट्रावाइड कैमरा और एक  32MP 2x टेलीफोटो कैमरा के साथ सेल्फी के लिए फ्रंट पर एक 32MP कैमरा भी शामिल है। स्मार्टफोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स के साथ आता है, जिनमें पहला 12GB/256GB मॉडल और दूसरा 16GB/512GB मॉडल है। 

OPPO FIND N2 FLIP स्पेसिफिकेशंस 

Oppo Find N2 Flip में आपको एक 3.26-इंच कवर डिस्प्ले मिलती है और इसमें एक 6.8-इंच 120Hz फोल्डेबल स्क्रीन भी दी गई है। स्मार्टफोन एक डायमेंसिटी 9000 प्लस चिपसेट पर चलता है। डिवाइस में एक 4,300mAh बैटरी के साथ 44W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट दिया है। फोन के बैक पर एक 50MP प्राइमरी कैमरा के साथ एक 8MP अल्ट्रावाइड लेंस और फ्रंट पर एक 32MP सेल्फी कैमरा भी ऑफर किया गया है। 

OPPO FIND N2 कीमत

12GB/256GB का मॉडल, 7,999 युआन (₹95,075 के आस पास) में उपलब्ध है जबकि, 16GB/512GB का मॉडल 8,999 युआन (₹1,06,927.36 के आस पास) में मिलता है। 

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी में पिछले 7 सालों से काम कर रहे हैं! वर्तमान में अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी के साथ सहायक-संपादक के तौर पर काम कर रहे हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo