कई सालों की मेहनत के बाद OPPO 15 दिसंबर को लॉन्च करेगा अपना Foldable phone, देखें लुक

Highlights

INNO Day 2021 इवेंट के दौरान पेश किया जाएगा OPPO Find N

OPPO Find N होगा कंपनी का पहला फोल्डेबल फोन

4 साल की आरएंडडी के बाद तैयार हुआ है OPPO Find N

OPPO Find N कंपनी के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन (foldable smartphone) के तौर पर लॉन्च होने के लिए तैयार है और इसे 15 दिसंबर को INNO Day 2021 इवेंट के दौरान पेश किया जाएगा। OPPO के एक नए ट्वीट से Find N का डिज़ाइन सामने आया है। इससे यह भी पता चला है कि Pete Lau OPPO में चीफ प्रॉडक्ट ऑफिसर (CPO) का नया किरदार निभाएंगे।

OPPO Find N को कंपनी के 4 साल की मेहनत और 6 जनरेशन प्रोटोटाइप्स के बाद तैयार किया जा रहा है। बाज़ार में मौजूद अधिकतर स्मार्टफोंस समान स्पेक्स और डिज़ाइन ऑफर करते हैं। Lau का मानना है कि स्मार्टफोन इंडस्ट्री को जहां आना था वो वह पहुंच चुकी है। यहां हाई रिफ्रेश रेट्स, मोबाइल फोटोग्राफी, फास्ट चार्जिंग आदि जैसे फीचर्स उदाहरण है। इसलिए अब कंपनी को फोल्डेबल सेगमेंट में गौता लगाने को तैयार रहना है।

OPPO ने 2018 में पहले Find N प्रोटोटाइप पर काम किया था, जबकि, Samsung, Huawei, और Xiaomi पहले ही अपने फोल्डेबल स्मार्टफोंस पेश कर चुके हैं। Lau का मानना है कि, ‘ट्रेंड के साथ भागते हुए कोई डिवाइस ऑफर करने से बेहतर है कि कुछ समय देर से एक बढ़िया यूजर एक्सपिरियन्स वाला डिवाइस पेश करना।’ उन्होंने यह भी कहा, Find N एक खूबसूरत और यूजर फ्रेंडली डिवाइस होगा। Oppo ने कई खामियों को सही करने पर काम किया है जो अन्य ब्राण्ड्स के फोल्डेबल फोंस में देखी गई है जैसे डिस्प्ले पर क्रीज़ और ड्यूरेबिलिटी समस्या आदि।

OPPO Find N के अनुमानित स्पेक्स

गीकबेंच लिस्टिंग के मुताबिक, ओप्पो का फोल्डेबल फोन स्नैपड्रैगन 888 ओक्टा-कोर चिपसेट द्वारा संचालित है। क्वालकॉम ने हाल ही में Snapdragon 8 Gen 1 की घोषणा की है जो 2022 के फ्लैगशिप फोंस में मिलेगा लेकिन ओप्पो के फोल्डेबल फोन पर पहले से काम चल रहा है। लिस्टिंग से पता चला है कि डिवाइस 12GB रैम और Android 11 के साथ आएगा। रूमर्स के मुताबिक, फोन में 8 इंच की LTPO डिस्प्ले मिलेगी जो 2K रेजोल्यूशन और 120Hz वेरिएबल रिफ्रेश रेट के साथ आएगी। यह भी पढ़ें: इन 8 कारणों से कभी भी बैन किया जा सकता आपका WhatsApp Account, अभी हो जाएँ सतर्क

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...

View full profile

Recommended Articles