Oppo F33, F33 Pro को लेकर इस बड़ी जानकारी ने इंटरनेट पर मचाया बवाल, देखें क्या है रिलीज डेट
Oppo F33 और Oppo F33 Pro को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है।
Oppo के इन फोन्स की रिलीज डेट को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।
यहाँ Oppo के इन फोन्स के बारे में सम्पूर्ण डिटेल्स मौजूद हैं।
इंटरनेट पर चल रही खबरों को देखा जाए तो इस महीने स्मार्टफोन बाजार में एक नई एंट्री और धमाकेदार एंट्री होने वाली है। जानकारी के अनुसार, Oppo भारत में अपनी Oppo F33 Series के फोन्स को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इसके अलावा अगर लीक आदि पर ध्यान दिया जाए तो Oppo की यह सीरीज मिड-रेंज में आने वाली है। इस खबर के आने के साथ इस इस सेगमेंट में मानों हलचल सी भी मैच गई है। असल में, इस फोन सीरीज में बड़ी बैटरी के अलावा AMOLED डिस्प्ले के साथ साथ फास्ट चार्जिंग भी मिलने वाली है। अब यह दमदार कॉम्बो आपको अगर कम प्राइस में मिल जाए तो कैसा हो? यहाँ Oppo की इस सीरीज के बारे में आपको जानकारी मिलने वाली है।
Surveyकब लॉन्च हो सकती है Oppo F33 Series?
जाने माने टिपस्टर Sanju Choudhary की ओर से सामने आए एक लीक पोस्ट से जानकारी मिल रही है, Oppo F33 Series में कंपनी दो फोन्स को लॉन्च कर सकती है। यह दोनों फोन्स Oppo F33 और Oppo F33 Pro के तौर पर लॉन्च किए जाने वाले हैं। लीक को देखा जाए तो इससे मिल रही जानकारी कहती है कि फोन सीरीज को ओपो की ओर से 14 अप्रैल को लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, अभी के लिए आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसके उलट ऐसा माना जा रहा है कि Oppo F33 स्मार्टफोन को कंपनी 27,000 रुपये के आसपास की कीमत में लॉन्च कर सकती है। इसके अलावा Oppo F33 Pro मॉडल को कंपनी की ओर से 35,000 रुपये के प्राइस में लॉन्च किया जा सकता है। अभी यह जानकारी केवल और केवल लीक के आधार पर ही सामने आई है, इसका मतलब है कि अभी इन डिटेल्स को आधिकारिक नहीं माना जाना चाहिए, तब तक तो बिल्कुल भी नहीं, जब तक कंपनी खुद ही इसके बारे में जानकारी न दे दे।
Exclusive 💫
— Sanju Choudhary (@saaaanjjjuuu) April 6, 2026
OPPO F33 series is launching on 14th April :
F33 Pro:
• 6.57” flat AMOLED display
• MTK 6360 Max
• 50MP Front – Segments 100* FOV
• 50MP main + 2MP depth
• 7000mAh + 80W
• 194g, IP69K
The expected price is under 35k. What should be the ideal price?
Oppo F33 में क्या मिल सकता है?
Oppo F33 के प्राइस को अभी हम देख चुके हैं। ऐसा माना जा रहा है कि फोन को कंपनी 27,000 रुपये के आसपास की कीमत में लॉन्च कर सकती है। अब ऐसे में इस प्राइस में कंपनी आपको फोन में 6.67 इंच की FHD AMOLED डिस्प्ले दे सकती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी। अगर ऐसा होता है तो जाहिर तौर पर स्क्रॉलिंग और वीडियो देखने का अनुभव ज्यादा बेहतर हो जाने वाला है। प्रोसेसर को देखा जाए तो इस फोन में कंपनी MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर को रख सकती है, जो बड़ी ही आसानी से फोन के आपके रोजमर्रा के कामों को कर सकता है, इसके अलावा थोड़ी बहुत गेमिंग भी फोन से की जा सकती है।
Oppo F33 में मिलने वाले कैमरा आदि को देखा जाए तो लीक आदि से मिल रही जानकारी कहती है कि फोन में 50MP का प्राइमरी शूटर हो सकता है, इसके अलावा इस फोन की सबसे बड़ी ताकत इसकी 7500mAh की बैटरी है जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आने वाली है। बेस मॉडल में 8GB RAM और 256GB स्टोरेज रखी जा सकती है। हालांकि, इसे लेकर भी अभी तक आधिकारिक तौर पर कुछ सामने नहीं आया है।
Oppo F33 Pro में क्या मिलेगा?
किसी फोन के स्टैन्डर्ड मॉडल में जरूरी बदलाव के साथ कंपनी Pro मॉडल को लॉन्च करती है, ऐसा ही कुछ कंपनी अपने इस फोन के साथ भी कर रही है। इस फोन में भी प्रो मॉडल में कुछ अड्वान्स फीचर मिल सकते हैं। इस फोन में एक 6.67 इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलने वाली है, जो 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट और 1400 निट्स की ब्राइटनेस को सपोर्ट करने वाली है। इस फोन में बैटरी को लेकर बड़ा अपग्रेड ये होने वाला है कि इसमें एक 8000mAh की बैटरी होने वाली है, जो 90W Super Flash चार्जिंग सपोर्ट से लैस होने वाली है। इसके अलावा फोन में एक 50MP का प्राइमरी और 50MP सेल्फी कैमरा भी मिल सकता है।
क्या यह सीरीज़ खरीदने लायक होगी?
अगर आप 27,000 से 35,000 रुपये के बीच एक ऐसा फोन चाहते हैं जो बैटरी लाइफ में कोई समझौता न करे और डिस्प्ले भी शानदार हो तो Oppo F33 Series आपके लिए अच्छी हो सकती है। अभी इस फोन सीरीज के लॉन्च में कुछ समय बचा है। ऐसे में अभी फोन खरीदना चाहिए कि नहीं कहना बेहद जल्दी हो सकता है। एक बार फोन लॉन्च हो जाए तो आपको खुद ही यह पता चल जाने वाला है कि आखिर यह फोन सीरीज कैसी है और किन फोन्स को यह बाजार में टक्कर देने लायक हैं। इसके अलावा आपको Oppo की इस आगामी फोन सीरीज को खरीदना चाहिए या किसी अन्य प्रतिद्वंदी फोन के साथ जाना चाहिए।
नोट: फीचर्ड इमेज काल्पनिक है!
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile