क्या आपने OPPO F21 Pro पर मिल रहे फ्लिपकार्ट के ऑफर को देखा है। दरअसल, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म OPPO F21 Pro पर भारी छूट दे रहा है। स्मार्टफोन की असली कीमत 27,999 रुपये है जबकि फ्लिपकार्ट पर इसे 20,999 रुपये में बेचा जा रहा है। इस तरह फोन पर आपको पूरी 7,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।
अगर बैंक ऑफर की बात करें तो कोटक बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10% डिस्काउंट (760 रुपये तक) दिया जा रहा है। डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर 2000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल रहा है। HDFC बैंक डेबिट व क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर भी 2000 रुपये की छूट मिल रही है और साथ ही यह ऑफर एसबीआई कार्ड ऑफर भी दिया जा रहा है। फोन को एक्सचेंज ऑफर के तहत खरीदने पर 19,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
OPPO F21 Pro Specs
Oppo F21 Pro में 6.4 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिल रही है जिसकी रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में 8GB रैम दी गई है। Oppo F21 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है जिसमें एक 64MP का प्राइमरी कैमरा, दूसरा 2MP माइक्रोस्कोप लेंस और 2MP मोनोक्रोम लेंस शामिल है। सेल्फी के लिए फोन में 32MP का कैमरा मिल रहा है।
Oppo F21 Pro कनेक्टिविटी के लिए USB टाइप-C पोर्ट दिया गया है। इसके अलावा, डिवाइस को ब्लुटूथ और Wi-Fi सपोर्ट दिया गया है। फोन को अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। स्मार्टफोन में 4500mAh की बैटरी दी गई है जिसे 33W सुपरवूक चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। फोन 4G सपोर्ट के साथ आया है।