Oppo F15 स्मार्टफोन स्लीक और ट्रेंडी डिजाईन के साथ भारत में जल्द होने वाला है लॉन्च

HIGHLIGHTS

Oppo F15 स्मार्टफोन में Oppo की ओर से स्लीक और ट्रेंडी डिजाईन में लॉन्च किया जाने वाला है

इसके अलावा इस मोबाइल फोन में अन्य बहुत से प्रभावी फीचर होने की भी संभावना है

Oppo F15 स्मार्टफोन स्लीक और ट्रेंडी डिजाईन के साथ भारत में जल्द होने वाला है लॉन्च

Oppo की ओर से यह घोषणा की गई है कि वह अगली साल की शुरुआत में भारत में अपनी F-सीरीज का एक नया मोबाइल फोन लॉन्च करने वाला है। इस मोबाइल फोन को Oppo F15 नाम से लॉन्च किया जाने वाला है। इसके अलावा यह भी जानकारी सामने आई है कि इस मोबाइल फोन को काफी स्लीक और ट्रेंडी डिजाईन के साथ लॉन्च किया जाने वाला है, हालाँकि इतना ही नहीं इस मोबाइल फोन में आपको अन्य कई प्रभावी फीचर भी मिलने वाले हैं। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

कंपनी ने कहा है कि, “उपभोक्ता केंद्रित नवाचार में अपनी ताकत का लाभ उठाते हुए और उपभोक्ता-पसंदीदा F-सीरीज़ को जोड़ते हुए, ओप्पो ने अपने आगामी ओप्पो F15 के लिए एक शानदार डिजाइन में अपनी कुछ नवीनतम तकनीकी को जोड़ा है। जल्द ही लॉन्च होने वाला स्मार्टफोन उपभोक्ताओं को अपने स्टाइल और शानदार डिजाइन के साथ अपनी शैली को फ्लॉन्ट करने का मौका देगा।”

अगर हम फोटो पर ध्यान दें तो आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन का जो आधिकारिक टीज़र सामने आया है, उससे पता चलता है कि इस फोन में आपको राउंड कार्नर मिलने वाले हैं, इसके अलावा इसमें आपको लॉन्ग कैमरा बंप भी मिलने वाला है। ऐसा भी सामने आ रहा है कि इस मोबाइल फोन में आपको Oppo Reno सीरीज जैसा कुछ देखने को मिल सकता है।

इसके अलावा यह भी सामने आ रहा है कि Oppo F15 मोबाइल फोन में आपको एक AMOLED डिस्प्ले मिलने वाला है, हालाँकि इसमें आपको नौच नजर नहीं आयेगा। हालाँकि फोन में आपको पॉप-अप सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है। हालाँकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है. यह नया फोन मिड-रेंज श्रेणी को टारगेट करने वाला है। इसके अलावा इसे चार कैमरा के साथ लॉन्च किया जा सकता है। 

इस मोबाइल फोन को ओप्पो Reno 3 के जैसे ही स्पेक्स के साथ लॉन्च किया जा सकता है। अगर हम Oppo Reno 3 पर नजर डालें तो इस मोबाइल फोन को चीन में लॉन्च किया जा चुका है। रेनो 3 में 6.4-इंच का फुल एचडी + सुपर AMOLED डिस्प्ले आपको मिल रहा है, जिसके टॉप पर आपको एक ड्राप मिल रहा है। यह एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी प्रदान करता है। नीचे, रेनो 3 में अघोषित मीडियाटेक डायमेंशन 1000L ऑक्टा-कोर चिपसेट है जो 7nm मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस पर बनाया गया है। यह फोन 8GB रैम के बेस के साथ भी आता है जो 12GB तक चला जाता है।

दोनों फोन एंड्रॉइड 10 पर आधारित ColorOS 7 के साथ लॉन्च किये गए हैं, जो देखने के लिए एक अच्छी बात है। ओप्पो रेनो 3 में डुअल-मोड 5G, डुअल 4G, वीओएलटीई, 802.11 एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और एनएफसी दिए गए हैं। रेनो 3 में 4025mAh की बैटरी मिलती है, यह आपको VOOC 4.0 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिल रही है। ओप्पो रेनो 3 के कैमरों में 64MP प्राथमिक शूटर, 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर, 2MP मैक्रो सेंसर और 2MP मोनोक्रोम सेंसर शामिल हैं। हैंडसेट के फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile