Oppo A72 Launching: जल्द ही लॉन्च होगा Oppo का यह नया फोन, डिजाईन और स्पेक्स आये सामने

HIGHLIGHTS

Oppo A72 128GB स्टोरेज के साथ आने वाला है, साथ ही इसमें आपको एक 48-मेगापिक्सल के मेन कैमरा सेटअप भी मिलने की संभावना है

Oppo A72 Launching: जल्द ही लॉन्च होगा Oppo का यह नया फोन, डिजाईन और स्पेक्स आये सामने

Oppo A72 जल्द ही लॉन्च की खबरें आ रही हैं, हालाँकि फोन के लॉन्च के पहले ही इसके डिजाईन और स्पेक्स के बारे में जानकारी सामने आ चुकी है। कहा जा रहा है कि फोन स्नैपड्रैगन 665 SoC होने वाला है और साथ ही फोन में आपको एक 5,000mAh की बैटरी भी मिलने वाली है। यह Oppo A52 की ही पीढ़ी का नया मोबाइल फोन होने वाला है और दोनों फोन का डिज़ाइन कमोबेश एक जैसा है, तकनीकी स्पेक्स के मामले में यह दोनों ही फोंस अलग कहे जा सकते हैं। Oppo A72 128GB स्टोरेज के साथ आने वाला है, साथ ही इसमें आपको एक 48-मेगापिक्सल के मेन कैमरा सेटअप भी मिलने की संभावना है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

जर्मन साइट WinFuture.de की रिपोर्ट है कि ओप्पो A72 जल्द ही यूरोप में लॉन्च होगा। यह डिवाइस के मूल्य स्पेक्स और डिजाईन आदि के बारे में जानकारी प्रदान कर रहा है, इसके अलावा इसके प्राइस की जानकारी अभी तक नहीं मिली है, लेकिन रिपोर्ट यह भी कहती है कि हाल ही में लॉन्च हुआ ओप्पो A52 भी इसके साथ ही सेल के लिए लाया जाने वाला है। रिपोर्ट में ओप्पो A72 के आधिकारिक रेंडर शेयर किए गए हैं और इसे एक रेक्टंगुलर शेप्ड मॉडल के बारे में जानकारी मिल रही है, फोन में आपको एक क्वाड कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। फोन एक होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन भी नजर आने वाली है, जिसमें स्क्रीन के ऊपर बाईं ओर एक कटआउट होगा। ओप्पो A72 ओप्पो A52 के डिजाईन के मामले में लगभग समान ही है।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो, ओप्पो A72 में 6.5-इंच का फुल-एचडी + (1,080×2,400 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है और इसे 4GB रैम के साथ स्नैपड्रैगन 665 SoC द्वारा संचालित किया जाएगा। इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट का उपयोग करके और विस्तार करने के विकल्प के साथ 128GB तक की स्टोरेज की खबर इस मोबाइल फोन में होने की खबर मिल रही है। फोन में 48-मेगापिक्सल का मेन सेंसर, 8-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा, 2-मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और पिछले 2-मेगापिक्सल के मैक्रो लेंस भी मिलने वाला है, इसे मिलकर ही इसमें एक क्वाड-कैमरा सेटअप आप देख पाएंगे। फ्रंट में, A72 में आपको एक 16-मेगापिक्सेल कैमरा देखने को मिलने वाला है।

ओप्पो A72 में 5,000mAh की बैटरी पैक की भी भी खबरें आ रही हैं। कनेक्टिविटी विकल्पों में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, डुअल-बैंड सपोर्ट, वाई-फाई और 3.5 मिमी ऑडियो जैक शामिल होंगे। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी शामिल है।

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile