Oppo A3 Pro जल्द हो सकता है लॉन्च, इंटरनेट पर सामने आई ये बड़ी जानकारी
Oppo की ओर से चीन के बाजार में इस साल अप्रैल में अपने Oppo A3 Pro को मिड-रेंज फोन के तौर पर चीन में पेश किया था। हालांकि अब इस फोन को भारत के BIS सर्टिफिकेशन पर देखा गया है। इस फोन को मॉडल नंबर CPH2667 के तौर पर यहाँ देखा जा सकता है। हम यह भी जानते है कि यह फोन Oppo A3 Pro ही है, क्योंकि इसे गूगल प्ले कंसोल पर भी देखा जा चुका है।
Surveyजल्द ही फोन का हो सकता है ग्लोबल लॉन्च
आपको जानकारी के लिए बता देते हैं कि Oppo A3 Pro स्मार्टफोन को पहले ही UAE की वेबसाइट TDRA पर मॉडल नंबर CPH2639 के पर देखा जा चुका है. इसके अलावा फोन को इंडोनेशिया SDPPI सर्टिफिकेशन पर भी देखा जा चुका है, इसका यह मतलब निकाला जा सकता है कि इस फोन को ग्लोबली लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि अब देखना होगा कि आखिर यह फोन कब तक लॉन्च किया जाता है।
BIS से नहीं सामने आए हैं फोन के स्पेक्स

आपको जानकारी के लिए बता देते है कि BIS सर्टिफिकेशन पर फोन के स्पेक्स सामने नहीं आए हैं। हालांकि फोन को चीन के बाजार में उपलब्ध कराया गया जा चुका है, ऐसे में ऐसा कहा जा सकता है कि फोन का ग्लोबल मॉडल भी चीनी मॉडल से मिलता जुलता होने वाला है।
Oppo A3 Pro चीनी मॉडल के स्पेक्स कैसे हैं?
यहाँ बताते चलें कि Oppo A3 Pro स्मार्टफोन में एक 6.7-इंच की Curved AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जो FHD+ रेजोल्यूशन के साथ आती है, इसके अलावा इस डिस्प्ले पर आपको 950 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। इसके अलावा फोन में एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिन्ट सेन्सर भी है। फोन के बैक पर आपको एक 64MP का मेन कैमरा मिलता है, इसके अलावा फोन में एक 2MP का डेप्थ सेन्सर भी है। हालांकि इस फोन में एक 8MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मिलता है।
| विशेषता | Oppo A3 Pro |
|---|---|
| डिस्प्ले | 6.7-इंच Curved AMOLED, FHD+ रेजोल्यूशन, 950 निट्स ब्राइटनेस |
| इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिन्ट सेंसर | हाँ |
| प्रोसेसर | Dimensity 7050 |
| रैम और स्टोरेज | 8GB/12GB रैम, 256GB/512GB स्टोरेज |
| प्रमुख कैमरा | 64MP मेन कैमरा, 2MP डेप्थ सेंसर |
| सेल्फी कैमरा | 8MP |
| बैटरी | 5000mAh, 67W SuperVOOC चार्जिंग |
| डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस | IP69 |
| चीनी कीमत | 8GB+128GB: 1,999 युआन, 12GB+256GB: 2,199 युआन, 12GB+512GB: 2,499 युआन |
Oppo A3 Pro स्मार्टफोन में Dimensity 7050 चिपसेट मिलता है। इसमें आपको 8GB/12GB रैम के साथ 256GB/512GB स्टॉरिज ऑप्शन भी मिलते हैं। फोन में एक 5000mAh की बैटरी मिलती है, जो 67W की SuperVOOC चार्जिंग से लैस है। हालांकि इतना ही नहीं, इस फोन में IP69 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट क्षमता मिलती है।
Oppo A3 Pro स्मार्टफोन का चीनी प्राइस क्या है?
हम जानते है कि चीन के बाहर इस फोन की कीमत क्या होने वाली है, इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है। हालांकि जल्द ही कीमत के बारे में जानकारी आने वाली है। बताते चलें कि फोन का 8GB रैम 128GB स्टॉरिज मॉडल, 12GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल और 12GB रैम और 512GB स्टॉरिज मॉडल ग्राहकों को क्रमश: 1,999 युआन, 2,199 युआन, और 2,499 युआन है। अब देखना होगा कि आखिर भारत मे इस फोन की कीमत क्या होती है।
Ashwani Kumar
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile