ChatGPT बनाने वाली कंपनी लॉन्च कर सकती है स्मार्टफोन! iPhone बनाने वाली Foxconn को मिल सकता है जिम्मा
ChatGPT बनाने वाली OpenAI अपना पहला फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
इस फोन के निर्माण का काम iPhone बनाने वाली Foxconn की सहायक कंपनी FIH Mobile को मिल सकता है!
फोन में MediaTek का कस्टम AI प्रोसेसर इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन का लॉन्च 2027 के आखिर या 2028 में हो सकता है।
ChatGPT ने लोगों के फोन इस्तेमाल के तरीके को काफी हद तक पूरी तरह से बदल दिया है। अब ईमेल लिखवाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा रहा है, इमेज बनाने के लिए इसे लोग याद कर रहे हैं, किसी भी सवाल के जवाब के लिए इसका रुख कर रहे हैं आदि आदि। लेकिन जरा इस बारे में भी सोचिए कि अगर ChatGPT बनाने वाली कंपनी अपना ही स्मार्टफोन बाजार में ले आए तो कैसा होगा? असल में, अब हमें इस बारे में ज्यादा सोच-विचार करने की चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि कंपनी ने ऐसा सोच लिया है और स्मार्टफोन के लॉन्च की तैयारी भी शुरू कर दी हैं! असल में, इंटरनेट पर इस समय यह जानकारी संक्रमण की तरह फैल रही है कि, OpenAI की ओर से उसका पहला स्मार्टफोन लॉन्च किया जाने वाला है! कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी अपने AI फोन की मैन्युफैक्चरिंग के लिए Foxconn की सहायक कंपनी FIH Mobile की मदद ले सकती है। जानकारी के लिए आपको बताते चलें कि Foxconn वही कंपनी है, जो Apple के iPhone की मैन्युफैक्चरिंग के लिए जिम्मेदार है। हालांकि, यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि यह यह मात्र रिपोर्ट ही है कि ऐसा होने जा रहा है, अभी तक के लिए OpenAI ने अपने पहले स्मार्टफोन लॉन्च या FIH Mobile को इसके निर्माण का जिम्मा देने की कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
OpenAI का फोन कौन सी कंपनी बनाएगी?
अगर एक रिपोर्ट पर गौर किया जाए तो सप्लाई चेन से जुड़े सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आ रही है कि FIH Mobile को OpenAI के कथित स्मार्टफोन प्रोजेक्ट के लिए ऑर्डर मिला है! ऐसा भी रिपोर्ट में सामने आ रहा है कि कंपनी फोन की फाइनल असेंबली संभालने का जिम्मा मिल सकता है। FIH Mobile स्मार्टफोन और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बनाने का काम करती है। ऐसे में अगर यह रिपोर्ट सही साबित होती है, तो OpenAI को स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग में पहले से अनुभव रखने वाला पार्टनर मिल सकता है। एक दिलचस्प बात यह भी है कि इस प्रोजेक्ट में Apple की सप्लाई चेन से जुड़ी कुछ और कंपनियों को भी शामिल किया जा सकता है!
Cailian Press की रिपोर्ट के अनुसार, Luxshare Precision, Lingyi iTech और AAC Technologies फोन के अलग-अलग कंपोनेंट उपलब्ध करा सकती हैं। इससे पहले जाने-माने एनालिस्ट Ming-Chi Kuo ने Luxshare को OpenAI के संभावित मैन्युफैक्चरिंग पार्टनर के तौर पर सामने रखा था। इसका मतलब यह भी है कि अभी के लिए यह साफ नहीं है कि फोन के डिजाइन, कंपोनेंट और असेंबली में किस कंपनी की कितनी भूमिका हो सकती है!
ChatGPT वाले इस फोन में क्या मिल सकता है?
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि OpenAI का फोन बाजार में मौजूद दूसरे स्मार्टफोन से कितना अलग होगा। आज Samsung, Google और Apple जैसे ब्रांड अपने फोन में AI फीचर्स दे रहे हैं। लेकिन OpenAI के संभावित स्मार्टफोन को लेकर चर्चा है कि इसमें AI को सिर्फ एक ऐप के तौर पर नहीं, बल्कि फोन इस्तेमाल करने के पूरे अनुभव के हिस्से के तौर पर शामिल किया जाने वाला है। इसका मतलब है कि इस नया फोन एक नई ही परिभाषा लिख सकता है! अभी के लिए इस फोन फीचर आदि की जानकारी सामने नहीं आई है।
MediaTek का खास प्रोसेसर मिलने की जानकारी!
फोन के प्रोसेसर को लेकर कुछ जानकारी सामने आई है। एनालिस्ट Ming-Chi Kuo के पुराने दावों को देखा जाए तो OpenAI अपने फोन के लिए MediaTek के साथ कस्टम प्रोसेसर पर काम कर सकती है। रिपोर्ट्स में Dimensity 9600 पर आधारित चिपसेट का जिक्र सामने या रहा है, जो 2nm प्रोसेस पर आधारित हो सकता है। कुछ रिपोर्ट्स में दो AI प्रोसेसिंग यूनिट, LPDDR6 RAM और UFS 5.0 स्टोरेज होने की भी जानकारी मिल रही है।
कब लॉन्च हो सकता है OpenAI का स्मार्टफोन?
लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो Cailian Press की रिपोर्ट में 2027 के आखिर या 2028 में इस फोन के लॉन्च को लेकर जानकारी दे रही है। इससे पहले फोन के संभावित प्रोडक्शन को लेकर अलग-अलग समयसीमाएं सामने आ चुकी हैं। इसलिए फिलहाल किसी एक तारीख को सही कहना गलत हो सकता है।
क्या एप्पल और सैमसंग को मिलेगी कड़ी टक्कर?
OpenAI के लिए स्मार्टफोन बाजार में कदम रखना आसान नहीं होने वाला है। असल में, बाजार में पहले से ही Apple, Samsung और Google जैसी कंपनी पहले से मौजूद हैं, जो अपने मजबूत हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर और ऐप इकोसिस्टम के लिए सबसे आगे हैं। हालांकि, OpenAI को देखा जाए तो इसकी सबसे बड़ी ताकत AI है लेकिन सिर्फ ChatGPT की मौजूदगी किसी फोन को सफल बनाने के लिए काफी नहीं होगी! कंपनी को यह भी दिखाना होगा कि उसका फोन उन कामों को किस तरह बेहतर करता है, जिन्हें मौजूदा स्मार्टफोन पहले से कर रहे हैं। अब देखना होगा कि कंपनी वास्तव में अपना फोन पेश करती है या उसकी AI हार्डवेयर रणनीति किसी दूसरे तरह के डिवाइस के जरिए सामने आती है।