OnePlus Z से जुलाई में उठ सकता है पर्दा, जानें पूरी खबर

HIGHLIGHTS

जुलाई में होगा लॉन्च

OnePlus 8 सीरीज़ प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध

OnePlus Z से जुलाई में उठ सकता है पर्दा, जानें पूरी खबर

OnePlus 8 सीरीज़ को 14 अप्रैल को भारत में पेश किया जा चुका है लेकिन OnePlus 8 Lite (OnePlus Z) से पर्दा उठना बाकी है। कहा जा रहा है कि फोन के लॉन्च को कोरोनावायरस के लिए हुए लॉकडाउन के कारण आगे बढ़ा दिया गया है। हालांकि, OnePlus Z की कीमत के बारे में आई जानकारी को देखते हुए अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि फोन वास्तव में आ रहा है और इसे जुलाई में लॉन्च किया जा सकता है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

पहले लीकस्टर OnLeaks ने संकेत दिए हैं कि OnePlus Z के लॉन्च को अपकमिंग समर में पेश किया जा सकता है। इसके अलावा, लेटेस्ट इन्फॉर्मेशन से पुष्टि होती है कि जल्द ही किफ़ायती OnePlus 8 Lite या OnePlus Z देखने को मिलेगा।

OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro को भारत में प्री-ऑर्डर के लिए Amazon पर पेश किया जा चुका है और फोन को 11 मई से ओपन सेल में लाया जाएगा। हालांकि, अगर सरकार देश भर में चल रहे लॉकडाउन को आगे नहीं बढ़ती है तो डिवाइस की सेल शुरू होने की संभावना है। मौजूदा समय में सरकार ने ई-कॉमर्स कंपनियों को नॉन-एसेंशियल प्रोडक्टस सेल करने की मंज़ूरी नहीं दी है जिसमें स्मार्टफोंस, लैपटॉप्स आदि भी शामिल हैं।

OnePlus Z की लीक हुई स्पेसिफिकेशन

OnePlus का अपकमिंग बजट फोन 6.4 इंच की OLED फुल HD+ रेज़ोल्यूशन वाली डिस्प्ले से लैस है। ट्वीट में देखे गए पोस्टर से पता चलता है कि फोन के फ्रंट टॉप पर पंच-होल मिलेगा जिसमें 16 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरा को जगह दी जाएगी। स्क्रीन 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकती है और इसमें एक फिंगरप्रिंट रीडर को शामिल किया जा सकता है।

OnePlus Z मीडियाटेक Dimensity 1000 chip द्वारा संचालित हो सकता है और यह 5G सपोर्ट के साथ आएगा। इसके अलावा फोन में 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलेगा। फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें एक 48 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, 16 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेन्सर होगा।

OnePlus Z में 4,000mAh की बैटरी मिल सकती है जो Warp Charge 30 की बदौलत 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। इसकी कीमत CNY 2,999 हो सकती है जो लगभग Rs 32,000 बैठती है।

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile