OnePlus का ये वाला फोन हो गया सस्ता, 2000 रुपये के डिस्काउंट के बाद अब इतने में खरीदने के लिए उपलब्ध
OnePlus Nord CE4 Lite 5G स्मार्टफोन पर इस समय आपको बेहतरीन डिस्काउंट मिल रहा है, फोन को आप केवल और केवल 15997 रुपये के प्राइस में खरीद सकते हैं। फोन के 8GB रैम और 128GB स्टॉरिज मॉडल को सस्ते में खरीदा जा सकता है। इस समय अगर आप OnePlus Nord CE4 Lite स्मार्टफोन को खरीदते हैं तो आपको यह 2000 रुपये के बैंक डिस्काउंट में खरीदने के लिए मिल जाने वाला है।
यह ऑफर ICICI Bank Credit Card पर मिल रहा है। अगर OnePlus Nord CE4 Lite स्मार्टफोन के असल प्राइस को देखा जाए तो इसका असल प्राइस 17,997 रुपये है। इस फोन को आप अलग अलग तीन कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं फोन को Ultra Orange, Mega Blue और Black कलर में खरीद सकते हैं।
इसके अलावा अगर OnePlus Nord CE4 Lite स्मार्टफोन के 16GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल को देखते हैं तो यह आपको 20,997 रुपये के प्राइस में मिलने वाला है। हालांकि, इस समय आप इस मॉडल को भी 18,997 रुपये के प्राइस में खरीद सकते है। हालांकि, केवल ICICI Bank Card पर ही नहीं, यह डिस्काउंट आपको HDFC Bank Credit Card और अन्य पर भी दिया जा रहा है।
OnePlus Nord CE4 Lite 5G के स्पेक्स और फीचर
OnePlus Nord CE4 Lite स्मार्टफोन में आपको कुछ सबसे बेहतरीन फीचर मिलते हैं। फोन में एक 5000mAh की बैटरी मिलती है जो 80W की फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। फोन में एक 6.67-इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलती है जो 120Hz रिफ्रेश रेट पर आती है। इसके अलावा फोन की डिस्प्ले पर आपको 2100 निट्स की ब्राइटनेस भी मिलती है। फोन में एक डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें एक 50MP का Sony LYT 600 कैमरा सेन्सर मिलता है। स्मार्टफोन में आपको स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर मिलता है। इसके अलावा फोन में लेटेस्ट एंड्रॉयड वर्जन मिलता है।