64MP रियर कैमरा के साथ आएगा OnePlus Nord CE 2 स्मार्टफोन, लॉन्च से पहले जानें सारी डिटेल्स
64MP कैमरा के साथ आएगा Nord CE 2
Nord CE 2 में मिलेगा 16MP का फ्रंट कैमरा
11 फरवरी को लॉन्च होगा Nord CE 2
वनप्लस (OnePlus) जल्द ही अपने Nord CE के अगले फोन Nord CE 2 को लॉन्च करने वाला है। उम्मीद की जा रही है कि फोन को 11 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने अभी अपनी आगामी नोर्ड सीरीज़ के फोन की कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि, अब नई रिपोर्ट से OnePlus Nord CE 2 के कैमरा की जानकारी सामने आई है।
Surveyयह भी पढ़ें: SBI ने अपने करोड़ो ग्राहकों किया सूचित, नहीं किया ये काम तो पड़ सकता है पछताना
वनप्लस के आगामी स्मार्टफोन की कैमरा स्पेसिफिकेशन Camera FV5 वैबसाइट पर देखी गई है। इसके साथ ही Nord CE 2 स्मार्टफोन TUV सर्टिफिकेशन की वेबसाइट पर देखा गया है जिससे स्मार्टफोन के जल्द लॉन्च के संकेत मिले हैं।
OnePlus Nord CE 2 की कैमरा डीटेल (OnePlus Nord CE 2 Camera Details)
OnePlus Nord CE 2 को 11 फरवरी को लॉन्च किया जा सकता है। TUV सर्टिफिकेशन से पता चला है कि फोन में 4450mAh की बैटरी मिलेगी। TUV लिस्टिंग से पता चला है कि फोन को 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा।
Camera FV5 वेबसाइट के मुताबिक, फोन में 16MP का कैमरा सेन्सर दिया जाएगा। डिवाइस को पिक्सल बाइनिंग तकनीक दी जाएगी। कैमरा सेन्सर की बात करें तो डिवाइस में 64MP सेन्सर मिलेगा। इस कैमरा सेन्सर को f/1.7 अपरचर और 26.2mm फोकल लेंथ के साथ लाया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Reliance Jio को पछाड़ने के लिए BSNL लाया 197 रुपये वाला धांसू Recharge Plan, हैरान कर देंगे बेनेफिट
रिपोर्ट की मानें तो डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें एक प्राइमरी OmniVision कैमरा होगा। इसके अलावा, फोन में अल्ट्रावाइड और मैक्रो इमेज सेन्सर भी दिया जाएगा।
डिवाइस में 16MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा जो 4MP पिक्सल बाइनिंग सेल्फी कैमरा के साथ आएगा। फ्रंट कैमरा का अपर्चर f/2.4 है जो EIS सपोर्ट करेगा।
यह भी पढ़ें: TECNO POVA 5G कल भारत में होगा लॉन्च, ये है डिवाइस की अनुमानित कीमत, स्पेक्स और फीचर्स
डिवाइस को मीडियाटेक डिमेन्सिटी 900 प्रोसेसर द्वारा संचालित है। फोन में 6.4 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलेगी जो 90Hz रिफ्रेश रेट और फुल HD रेजोल्यूशन के साथ आएगी। डिवाइस में पंच-होल कटआउट दिया जाएगा और फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलेगा।
