वनप्लस के महंगे वाले फोन की कीमत में भारी गिरावट, नया प्राइस देख खुशी से उछल पड़ी जनता, यहां से खरीदें
Flipkart ने OnePlus Nord 4 की कीमत भारी रकम से घटा दी है.
यह ऑफर वनप्लस नॉर्ड 4 के 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर चल रहा है.
वनप्लस नॉर्ड 4 में प्रीमियम मेटैलिक यूनिबॉडी डिजाइन मिलता है.
OnePlus की Nord सीरीज़ हमेशा से प्रीमियम डिजाइन और किफायती दामों के बीच सही बैलेंस बनाने के लिए जानी जाती है. अगर आप भी लंबे समय से इसे खरीदने का मन बना रहे थे तो यह आपके लिए एक शानदार मौका हो सकता है. Flipkart ने OnePlus Nord 4 की कीमत भारी रकम से घटा दी है, जिससे यह बजट-फ्रेंडली खरीदारों के लिए और भी आकर्षक डील साबित हो रही है. आइए जानते हैं ऑफर की पूरी जानकारी.
OnePlus Nord 4 हुआ हजारों रुपए सस्ता
वनप्लस नॉर्ड 4 को 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए लॉन्च के समय 32,999 रुपए की कीमत पर पेश किया गया था. लेकिन अब यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर केवल 26,783 रुपए में बिक रहा है. इसमें किसी भी तरह का अतिरिक्त कूपन या छिपी हुई शर्त शामिल नहीं है. यानी आपको सीधे 6,216 रुपए की बचत होगी. इसके अलावा, फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक डेबिट कार्ड यूज़र्स को 4000 रुपए तक का अतिरिक्त कैशबैक मिलेगा, जिससे इसकी इफेक्टिव कीमत घटकर 22,783 रुपए रह जाएगी. वहीं, अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है तो उसे एक्सचेंज करके आप कीमत को और भी कम कर सकते हैं.
OnePlus Nord 4 स्पेसिफिकेशन्स
वनप्लस नॉर्ड 4 में प्रीमियम मेटैलिक यूनिबॉडी डिजाइन मिलता है. इसमें 6.74-इंच का बड़ा 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2150 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 7+ Gen 3 चिपसेट दिया गया है, जिसे 12GB तक LPDDR5X RAM और 256GB UFS 4.0 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है. यह OxygenOS 14.1 पर चलता है, जो Android 14 पर आधारित है और एक स्मूथ, कस्टमाइज़ेबल और ब्लोट-फ्री सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस प्रदान करता है.
कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP का Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ मिलता है, जो शार्प और स्टेबल शॉट्स देने में सक्षम है. इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस भी है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो 4K वीडियो 60fps पर रिकॉर्ड कर सकता है. पावर के लिए इसमें 5500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.