Digit.in

45 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर जमा रखा है कब्ज़ा, ओटीटी पर ये फिल्म देखने के लिए बौरा रहे लोग, IMDb पर इतनी है रेटिंग

45 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर जमा रखा है कब्ज़ा, ओटीटी पर ये फिल्म देखने के लिए बौरा रहे लोग, IMDb पर इतनी है रेटिंग

साल 2025 में रिलीज़ हुई एक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. बिना किसी बड़े स्टारकास्ट के, सिर्फ शानदार कहानी और दमदार अदाकारी के बल पर यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई. 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई इस फिल्म ने शुरुआती हफ्तों से ही दर्शकों और क्रिटिक्स का दिल जीत लिया. मोहित सूरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दो नए चेहरों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं, जो अहान पांडे और अनीत पड्डा हैं. दोनों कलाकारों ने अपनी पहली ही फिल्म से दर्शकों का दिल जीतकर जबरदस्त फैनबेस बना लिया है. आप समझ ही गए होंगे कि यहां हम ‘सैयारा’ की बात कर रहे हैं.

बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक कमाई

सैयारा ने अब तक ₹550 करोड़ से ज्यादा वर्ल्डवाइड और ₹397.89 करोड़ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमा लिए हैं. खास बात यह है कि अजय देवगन की सोन ऑफ सरदार 2 और तृप्ति डिमरी-सिद्धांत चतुर्वेदी की धड़क 2 जैसी बड़ी फिल्मों के बावजूद सैयारा दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है.

ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे?

लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म 12 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. यशराज फिल्म्स की कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का पोस्टर शेयर कर यह जानकारी दी थी.

कहानी और कास्ट

‘सैयारा’ की कहानी कृष कपूर- एक पैशनेट म्यूज़िशियन, और वाणी बत्रा- एक महत्वाकांक्षी राइटर, की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है. एक बड़े शहर की पृष्ठभूमि में बनी इस फिल्म में सपनों, महत्वाकांक्षा और पहचान की जद्दोजहद को खूबसूरती से दिखाया गया है.

फिल्म को रोहन शंकर और संकल्प सदानाह ने लिखा है, जबकि इसमें गीता अग्रवाल शर्मा, सिड मक्कड़, शाद रंधावा, राजेश कुमार और वरुण बडोला जैसे दमदार कलाकारों ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं.

IMDb रेटिंग

‘सैयारा’ न केवल 2025 की सबसे बड़ी हिट्स में शुमार हो चुकी है बल्कि इसने यह भी साबित कर दिया है कि सिनेमा में मजबूत कहानी और सच्ची अदाकारी किसी भी बड़े नाम से ज्यादा असरदार साबित हो सकती है. फिल्म को IMDb पर 6.5 की रेटिंग मिली है.

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles