OnePlus Nord 5 के लॉन्च से पहले Nord 4 पर धुआंधार डिस्काउंट, हेवी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिल रहा बेहद सस्ता
OnePlus Nord 4 5G की कीमत में कटौती की गई है।
यह कटौती अपकमिंग OnePlus Nord 5 के लॉन्च से ठीक पहले की गई है।
इस समय यह 256GB स्टोरेज वाला फोन एक जबरदस्त डील है।
वनप्लस ने भारत में अपने अब तक के सबसे पावरफुल नॉर्ड सीरीज स्मार्टफोन OnePlus Nord 4 5G की कीमत में कटौती की है। यह कटौती कंपनी के अपकमिंग डिवाइस OnePlus Nord 5 और Nord 5 CE के 8 जुलाई, 2025 को भारत में लॉन्च होने से ठीक पहले की गई है, जो खरीदारी करने का एक बेहतरीन मौका है। वनप्लस नॉर्ड 4 की शुरुआती कीमत भारत में 29,999 रुपए रखी गई थी (8GB+128GB वेरिएंट के लिए), जबकि 8GB+256GB वेरिएंट 32,999 रुपए में लॉन्च हुआ था। आइए अब डिस्काउंट के बाद इसकी नई कीमत देखते हैं।
OnePlus Nord 4 की नई कीमत
अब वनप्लस नॉर्ड 4 का 8GB+256GB वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 26,920 रुपए में उपलब्ध है। अगर आपके पास फ्लिपकार्ट एक्सिस अंक क्रेडिट कार्ड है तो आपको 4000 रुपए तक का 5% कैशबैक भी मिल सकता है। यह कीमत वनप्लस नॉर्ड 4 को मार्केट में सबसे किफायती 5G स्मार्टफोन्स में से एक बनाती है। इस समय यह 256GB स्टोरेज वाला फोन एक जबरदस्त डील है क्योंकि इसी का 128GB करीबन 29000 रुपए में मिल रहा है। इसलिए आपको इतने सस्ते में यह हेवी स्टोरेज फोन खरीदने में देरी नहीं करनी चाहिए क्योंकि ऐसे मौके बार-बार नहीं आते।
OnePlus Nord 4 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
OnePlus Nord 4 को खास बनाता है इसका मेटलिक यूनिबॉडी डिज़ाइन, जो इसे प्रीमियम और मजबूत फील देता है। इस फोन में 6.74 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 2150 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है, जिससे धूप में भी वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग का अनुभव बेहतरीन रहता है।
फोन में Snapdragon 7+ Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 12GB तक LPDDR5X RAM और 256GB UFS 4.0 स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। यह Android 14 आधारित OxygenOS 14.1 पर चलता है, जो स्मूद और कस्टमाइजेबल यूआई एक्सपीरियंस देता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो पीछे की तरफ 50MP का Sony LYT-600 मेन सेंसर OIS के साथ दिया गया है, और साथ में 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस है। फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा है, जो 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। फोन IP65 रेटिंग के साथ आता है, यानी यह पानी और धूल से काफी हद तक सुरक्षित है। इसके अलावा इसमें 5500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।