OnePlus Ace 2V इस दिन होगा लॉन्च, मेन स्पेक्स का इंटरनेट पर हुआ खुलासा, कीमत उड़ा देगी होश
OnePlus Ace 2V चीन में 7 मार्च को लॉन्च होगा
लॉन्च से पहले ब्रांड ने डिवाइस की मुख्य स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा कर दिया है
OnePlus Ace 2V एक ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 9000 प्रोसेसर द्वारा संचालित होने की पुष्टि हो चुकी है
वनप्लस बहुत जल्द चीनी बाजार में अपना मिड-रेंज स्मार्टफोन OnePlus Ace 2V लॉन्च करने जा रहा है। यह डिवाइस देश में 7 मार्च, 2023 को लॉन्च होगा और बाद में कथित तौर पर OnePlus Nord 3 के रूप में भारत में भी लॉन्च होगा। लॉन्च से पहले, कंपनी ने OnePlus Ace 2V की बहुत-सी मुख्य डिटेल्स का खुलासा किया है जिनमें इसका प्रोसेसर, मेमोरी कन्फ़िगरेशन्स और डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन्स शामिल हैं। डिवाइस को ब्लूटूथ SIG सर्टिफिकेशन पर भी देखा गया है। आइए OnePlus Ace 2V को लेकर सामने आईं सभी डिटेल्स पर एक नज़र डालें।
OnePlus Ace 2V स्पेसिफिकेशन्स
OnePlus Ace 2V में एक 6.74-इंच का 2K OLED पैनल दिया जा सकता है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 2,772×1,240 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 1,450 निट्स पीक ब्राइटनेस और HDR10+ सर्टिफिकेशन शामिल होगा। डिवाइस में चेसिस के टॉप पर दाहिनी तरफ ब्रांड का मशहूर अलर्ट स्लाइडर भी दिया जा सकता है जिसे पॉवर बटन की तरह भी इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा, OnePlus Ace 2V में सेल्फ़ी कैमरा के लिए बीच में एक सिंगल पंच-होल कटआउट हो सकता है जो एक 16MP सेन्सर होने की संभावना है।
प्रोसेसर और मेमोरी ऑप्शंस की बात करें तो OnePlus Ace 2V एक ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 9000 प्रोसेसर द्वारा संचालित होने की पुष्टि हो चुकी है जिसे 12GB/256GB और 16GB/512GB स्टोरेज ऑप्शंस के साथ पेयर किया जाएगा। डिवाइस में LPDDR5X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज होगी। इसके अतिरिक्त, प्रोमो पोस्टर मेमोरी ऑप्शंस को भी दिखाता है और डिवाइस के टॉप व्यू को प्रदर्शित करता है, जो कि डिवाइस का माइक्रोफोन और संभवत: एक IR ब्लास्टर है।
आखिर में, OnePlus Ace 2V को ब्लूटूथ SIG सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी देखा गया है जो अब लॉन्च के बेहद करीब है। यह डिवाइस के मॉडल नंबर को मैप करता है जो हाल ही में गीकबेंच डेटाबेस वेबसाइट पर देखा गया था, इसीलिए अनुमानों को दोबारा जांच किया जा रहा है।
इसे भी देखें: Redmi 11 Prime बनाम Infinix Note 12i में से कौन है बेहतर? ये टॉप 5 फीचर्स करेंगे फैसला
नोट: फीचर्ड इमेज काल्पनिक हैं!