OnePlus 8 सीरीज़ आज हो रही है लॉन्च, ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

HIGHLIGHTS

रात 8:30 PM बजे शुरू होगा लॉन्च

नए Bullets Wireless को भी किया जाएगा लॉन्च

OnePlus 8 सीरीज़ आज हो रही है लॉन्च, ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

OnePlus 8, OnePlus 8 Pro और नए Bullets Wireless को आज लॉन्च किया जाएगा। इवैंट को कोरोनावायरस महामारी के चलते ऑनलाइन ही होस्ट किया जाएगा। वनप्लस प्रोडक्टस की उपलब्धता की जानकारी साझा करेगा, जो हर इलाके में अलग हो सकती है। OnePlus का लॉन्च भारत में रात 8:30 PM बजे शुरू होगा और इसे वनप्लस की वैबसाइट और यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीमींग की जाएगी। आप इस तरह इवैंट की लाइव स्ट्रीमींग देखी जा सकती है।  

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

OnePlus अपने OnePlus 8 सीरीज़ स्मार्टफोंस का वर्चुअल लॉन्च होस्ट करेगा। यह इवैंट रात 8:30 PM शुरू होगा और वनप्लस इंडिया की वैबसाइट और कंपनी के यूट्यूब चैनल पर इसे लाइव स्ट्रीम देखा जा सकता है। आप OnePlus India की वैबसाइट पर जाकर या कंपनी के यूट्यूब चैनल पर लॉन्च इवैंट देख सकते हैं।

OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro को वर्चुअल इवैंट में पेश किया जाएगा। कंपनी अपनी नई OnePlus 8 सीरीज़ के साथ ही नई Warp Charge 30 वायरलेस चार्जिंग भी पेश करेगा और साथ ही नए Bullets Wireless इयरफोंस से भी पर्दा उठेगा।

OnePlus के नए फोंस को कई बार लीक्स में देखा जा चुका है और फोंस के कई स्पेक्स सामने आ चुके हैं। OnePlus 8 सीरीज़ की कीमत 719 Euros से शुरू होगी और फोन को टॉप चिपसेट और 5G सपोर्ट दिया जाएगा। अलग-अलग बाज़ारों में कीमतें अलग रह सकती हैं।

OnePlus ने हाल ही में नए फोंस के बारे में खुलासा किया था कि फोन के रियर पैनल पर मैट फ़्रोस्टेड ग्लास मिलेगा और यह वनप्लस के कुछ केसेज़ में देखे गए सिल्क व्हाइट फिनिश की तरह होगा।

Warp Charge 30 वायरलेस चार्जिंग डॉक 30W फास्ट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करेगा और यह Qi चार्जर्स के साथ सक्षम होगा। वायरलेस चार्जर की मौजूदगी से पता चलता है कि आगामी फोंस में से एक वेरिएंट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करेगा।

इसके अलावा, पता ने यह भी पुष्टि की है कि कंपनी नए Bullets Wireless इयरफोंस को भी पेश करेगी जो 10 मिनट में 10 घंटे की बैटरी ऑफर करेगा। OnePlus के ये सभी प्रोडक्टस चीन में 17 अप्रैल को सेल में पेश किए जाएंगे। भारतीय उपलब्धता और कीमत के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile