OnePlus 8 Lite आ सकता है पंच होल डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा के साथ

HIGHLIGHTS

वनप्लस जल्द मिड-रेंज सेगमेंट में पेश करेगा नया फोन

OnePlus 8 Lite का रेंडर आया सामने

OnePlus 8 Lite में मिलेगी Galaxy Note10 सीरीज़ जैसी डिस्प्ले

OnePlus 8 Lite आ सकता है पंच होल डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा के साथ

OnePlus आने वाले समय में मिड-रेंज स्मार्टफन सेगमेंट में वापसी कर सकता है। हाल ही में आए लीक से OnePlus 8 Lite के लॉन्च की ओर इशारा मिला है। OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro के लीक के बाद ही OnePlus 8 Lite का 360 डिग्री विडियो और CAD रेंडर्स लीक हुए हैं। रेंडर में Galaxy Note10 सीरीज़ की तरह ही समान पंच-होल कैमरा दिया गया है जो कि डिस्प्ले के सेंटर में मौजूद है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

OnLeaks और 91Mobiles की साझेदारी में आई एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, फोन को dual rear camera सेटअप के साथ लाया जाएगा जो कि एक बाद ब्लैक मोड्यूल में मिलेगा। इसके अलावा, बैक पैनल OnePlus 7T के ग्लेशियर ब्लू कलर वैरिएंट से भी मेल खाता है। कैमरा सेटअप को लेज़र ऑटोफोकस मोड्यूल और एक LED फ़्लैश का साथ दिया जाएगा।

डिवाइस के फ्रंट की बात करें तो, OnePlus 8 Lite की डिस्प्ले Galaxy Note10 से मेल खाएगी। OnePlus 8 Lite की डिस्प्ले पर सेंटर punch hole मिलेगा जिसमें फ्रंट कैमरा को जगह दी जाएगी। OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro के रेंडर में पंच होल को बाएं किनारे पर देखा गया है। इसके अलावा, OnePlus 8 Lite को USB Type-C पोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है हालांकि, डिवाइस में 3.5mm हेडफोन जैक की कमी मिल सकती है।

OnePlus 8 Pro के रुमर्स से डुअल पंच होल डिस्प्ले का पता चला है और डिवाइस में OnePlus 7 Pro की तरह कर्व्ड डिस्प्ले दी जाएगी। डिवाइस के रियर पैनल पर क्वाड कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें तीन लेंस और एक LED फ़्लैश को वर्टिकल स्ट्रिप में रखा गया है जबकि चौथे कैमरा को इसके साथ में जगह दी गई है। OnePlus 8 Pro के प्रोटोटाइप में OnePlus 7T सीरीज़ की तुलना में अलग ग्रेडिएंट डिज़ाइन दिया गया है।

OnePlus 8 Pro को 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ लाया जाएगा। Asus ROG phone II इस समय एक लौता फोन है जो 120Hz रिफ्रेश पैनल के साथ आता है।

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile