OnePlus 8 Amazon इंडिया पर हुई लिस्टेड, जल्द प्राइस आ सकता है सामने

HIGHLIGHTS

Amazon India पर लिस्टेड हुई नई सीरीज़

अभी प्राइस नहीं आया है सामने

OnePlus 8 Amazon इंडिया पर हुई लिस्टेड, जल्द प्राइस आ सकता है सामने

OnePlus 8 सीरीज़ को अमेज़न इंडिया पर लिस्टेड कर दिया गया है जिससे संकेत मिल रहे हैं कि फोंस की कीमतें आगामी हफ्तों में सामने आ जाएंगी। OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro को नए Bullets Wireless Z और Warp Charge 30T के साथ 14 अप्रैल को लॉन्च किया गया है। भारत में चल रहे लॉकडाउन के कारण डिवाइसेज़ की भारतीय कीमतों से पर्दा नहीं उठा है। हालांकि, Amazon की लिस्टिंग को देख कर उम्मीद लगाई जा रही है कि जल्द ही OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro के price सामने आ जाएंगे।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro कंपनी की ओर से लेटेस्ट फ्लैगशिप फोंस के तौर पर आए हैं। OnePlus 8 Pro की कीमत $699 से $999 तक जाती है। फोंस के दाम लेटेस्ट फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट की वजह से हाइ हैं और यह चिपसेट 5G सपोर्ट के साथ आया है। यह देखना दिलचस्प होगा कि कंपनी भारत में इन flagship phones को किस दाम में पेश करती है।

OnePlus ने लॉन्च के बाद कीमत को टीज़ करते हुए एक इमेज साझा की थी जिसमें संकेत दिए गए थे कि OnePlus 8 की कीमत हमारी सोच से अधिक दिलचस्प होगी। कंपनी अपने डिवाइसेज़ के बेस वेरिएंट की कीमत Rs 40,000 के अंदर रखती है और हमें उम्मीद है कि OnePlus 8 सीरीज़ के मामले में भी ऐसा ही होगा।

OnePlus 8 मोबाइल फोन को ड्यूल सिम नैनो के साथ लॉन्च किया गया है, इसके अलावा इस मोबाइल फोन को एंड्राइड 10 के साथ OxygenOS का सपोर्ट दिया गया है। फोन में आपको इसके अलावा एक 6.55-इंच की FHD+ फ्लूइड AMOLED डिस्प्ले मिल रही है, जो आपको 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिल रही है। इसके अलावा इस ओम्बिले फोन को 3D कोर्निंग गोरिला ग्लास का प्रोटेक्शन भी दिया गया है। 

OnePlus 8 स्मार्टफोन में आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 865 चिपसेट मिल रहा है, इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको 8GB रैम के अलावा 12GB की LPDDR4X रैम का सपोर्ट मिल रहा है। अगर हम स्टोरेज आदि की बात करें तो आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन में आपको 128GB की और 256GB की UFS 3.0 टू लेन स्टोरेज ऑप्शन मिल रही है, जिसे आप माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से बढ़ा नहीं सकते हैं। 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile