OnePlus 8 5G सेल में हुआ उपलब्ध

HIGHLIGHTS

अमेज़न इंडिया पर शुरू हुई OnePlus 8 की सेल

29 मई को किया जाना था सेल

OnePlus 8 5G सेल में हुआ उपलब्ध

OnePlus 8 5G कंपनी का नया फ़्लैगशिप स्मार्टफोन है जिसे अब भारत में खरीदा जा सकता है। स्मार्टफोन को Amazon India पर Rs 41,999 में सेल किया जा रहा है। OnePlus 8 को पहले 29 मई से उपलब्ध किया जाना था। हालांकि, लॉकडाउन 4.0 के ऐलान के बाद OnePlus ने स्मार्टफोन की सेल को पहले ही शुरू कर दिया है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

OnePlus 8 तीन वेरिएंट में उपलब्ध है। फोन का बेस मॉडल 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आया है जिसका दाम Rs 41,999 है। फोन के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल को Rs 44,999 में उतारा गया है। इसके अलावा, 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट का दाम Rs 49,999 है। फोन ओनिक्स ब्लैक, ग्लेशियर ग्रीन और इंटरस्टेलर ग्लो कलर्स में उपलब्ध है। सेल के तहत SBI कार्ड यूज़र्स Rs 2,000 का फ्लैट डिस्काउंट पा सकते हैं और अमेज़न पे बैलेन्स में Rs 1,000 का कैशबैक पाया जा सकता है। इसके अलावा, 12 महीनों के लिए नो-कोस्ट EMI विकल्प भी उपलब्ध है।

OnePlus 8 मोबाइल फोन को ड्यूल सिम नैनो के साथ लॉन्च किया गया है, इसके अलावा इस मोबाइल फोन को एंड्राइड 10 के साथ OxygenOS का सपोर्ट दिया गया है। फोन में आपको इसके अलावा एक 6.55-इंच की FHD+ फ्लूइड AMOLED डिस्प्ले मिल रही है, जो आपको 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिल रही है। इसके अलावा इस ओम्बिले फोन को 3D कोर्निंग गोरिला ग्लास का प्रोटेक्शन भी दिया गया है।

OnePlus 8 स्मार्टफोन में आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 865 चिपसेट मिल रहा है, इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको 8GB रैम के अलावा 12GB की LPDDR4X रैम का सपोर्ट मिल रहा है। अगर हम स्टोरेज आदि की बात करें तो आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन में आपको 128GB की और 256GB की UFS 3.0 टू लेन स्टोरेज ऑप्शन मिल रही है, जिसे आप माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से बढ़ा नहीं सकते हैं। 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile