OnePlus 7T और 7T Pro के दाम में हुई Rs 6,000 की कटौती

HIGHLIGHTS

OnePlus.in और Croma.com पर नई कीमतें उपलब्ध

अमेज़न पर नहीं आया है नया प्राइस

OnePlus 7T और 7T Pro के दाम में हुई Rs 6,000 की कटौती

OnePlus ने अपने OnePlus 7T और 7T Pro स्मार्टफोंस के दाम Rs 6,000 कम कर दिए हैं और फोंस को OnePlus.in और Croma.com पर इस कम दाम में सेल किया जा रहा है। लेटेस्ट डेव्लपमेंट का पता OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro की कीमतें आने के बाद चला है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

OnePlus 7T Pro 8GB + 256GB स्टोरेज मॉडल ओफिशियल OnePlus India की वैबसाइट पर Rs 47,999 में लिस्टेड है। पहले फोन का दाम Rs 53,999 था जिसे Rs 6,000 कम कर दिया गया है। हालांकि, नई कीमतें अमेज़न इंडिया पर लिस्टेड नहीं हैं और अभी ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म ज़रूरी सामान के अलावा कोई अन्य प्रोडक्टस डिलीवर नहीं कर रहा है।

OnePlus 7T Pro McLaren Edition का दाम नहीं बदला है और यह Rs 58,999 में उपलब्ध है। कंपनी ने स्टैंडर्ड OnePlus 7T के नाम भी नहीं बदले हैं और इसे अभी Rs 34,999 में सेल किया जा रहा है।

OnePlus 7T 128GB स्टोरेज वेरिएंट को Rs 37,999 से कम कर के Rs 34,999 में सेल किया जा रहा है और इसका 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को Rs 39,999 के बजाए Rs 37,999 में बेचा जा रहा है। दोनों मॉडल्स का दाम क्रमश: Rs 3,000 और Rs 2,000 कम हुए हैं।

भारत में OnePlus 8 की कीमत Rs 41,999 से शुरू होती है, जबकि वनप्लस 8 प्रो की शुरुआती कीमत Rs 54,999 है। जैसा कि उल्लेख किया गया है, ये अमेरिकी मूल्य निर्धारण से बहुत कम हैं, जहां वनप्लस 8 $ 699 (लगभग 53,000 रुपये) से शुरू होता है और वनप्लस 8 प्रो $ 899 (लगभग 68,000 रुपये) से शुरू होता है।

OnePlus 7T Pro मोबाइल फोन के अंदर आपको एक 6.67-इंच की कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिल रही है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको जो डिस्प्ले मिल रही है, वह 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। साथ ही फोन में आपको एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल रहा है। यह मोबाइल फोन एंड्राइड 10 पर आधारित है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 855+ चिपसेट मिल रहा है, जिसे एड्रेनो 640 GPU के साथ फोन में दिया गया है। इसके अलावा इसमें आपको 8GB की रैम और 256GB की इंटरनल स्टोरेज मिल रही है। 

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile