OnePlus 6 और 6T के सिस्टम अपडेट में किए गए हैं ये सुधार

HIGHLIGHTS

December 2019 सिक्योरिटी पैच भी शामिल

डिवाइस में आने वाले कई इशू को किया गया है फिक्स

OnePlus 6 और 6T के सिस्टम अपडेट में किए गए हैं ये सुधार

OnePlus ने अपने OnePlus 6 और 6T स्मार्टफोंस के लिए नया update जारी किया है जो कई बग्स को फिक्स करता है। अपडेट में सिस्टम स्टेबिलिटी में सुधार मिलते हैं और इसके अलावा December 2019 के लिए सिक्योरिटी पैच को भी रखा गया है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

OnePlus 6 और 6T के लिए आए अपडेट में क्या होंगे सुधार

सिस्टम

  • फिंगरप्रिंट से डिवाइस अनलॉक होने पर ब्लैक स्क्रीन इशू को फिक्स किया गया है।
  • डिवाइस रीबूटिंग के दौरान एनीमेशन लोगो के इशू को सुधारा गया।
  • चार्जिंग के समय हीटिंग की समस्या पर काम किया गया।
  • 5Ghz हॉटस्पॉट पर आने वाले डिसकनेक्शन इशू को भी सोल्व किया गया है।
  • स्य्स्तें स्टेबिलिटी को सुधार कर जनरल बग्स को फिक्स किया गया है ।
  • डिवाइस को दिसम्बर महीने का सिक्योरिटी पैच मिला है।

कैमरा

  • प्रो मोड में इमेज प्रीव्यू बेहतर हुआ है।
  • कैमरा क्रेश इशू को भी फिक्स किया गया।

गैलरी

  • गैलरी में न दिख रही विडियो और इमेज की समस्या को फिक्स किया गया है।

अगर आप OnePlus 6 या 6T इस्तेमाल करते हैं तो डिवाइस अपडेट करने के लिए सेटिंग्स विकल्प पर जाकर सिस्टम अपडेट में अपडेट पा सकते हैं। OnePlus 6 की स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो डिवाइस में एक 6.28-इंच की FHD+ 19:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली डिस्प्ले मौजूद है। यह एक AMOLED स्क्रीन है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 2280×1080 पिक्सल है। इसे स्लिम बॉडी डिज़ाइन दिया गया है। ग्लास बैक डिवाइस के रेडियो ट्रांसमिशन को बढ़ाता है और स्क्रीन को गोरिला ग्लास 5 प्रोटेक्शन भी दिया गया है। बॉक्स में आपको एक 3D नायलॉन केस भी मिलता है जो कि डस्ट और वॉटर प्रुफ है।

फोन में एक ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है जो 16-मेगापिक्सल के एक सेंसर के अलावा 20-मेगापिक्सल के एक अन्य सेंसर का कॉम्बो है, इसे 2X lossless ज़ूम और पोर्ट्रेट मोड शॉट क्षमता के साथ पेश किया गया है। इसके अलावा इस डिवाइस में एक 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा कैमरा भी दिया गया है। OnePlus 6 में डिवाइस के बैक पर वर्टीकल डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है और ठीक कैमरा सेटअप के नीचे एक फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile