OnePlus 16 Camera specs confirmed with 200MP Camera and Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 chipset
OnePlus 16 को लेकर लगातार नई नई जानकारी इंटरनेट पर आ रही हैं, इन्हें से कुछ जानकारी तो खुद कंपनी ही दे रही है। सभी जानते हैं कि अक्टूबर महीने में फोन को चीन में लॉन्च किया जाने वाला है, हालांकि, लॉन्च से पहले ही फोन के डिस्प्ले और प्रोसेसर के बाद अब इसके कैमरा को लेकर भी डिटेल्स सामने आई हैं। नई जानकारी से हिंट मिलता है कि वनप्लस 16 अपने पिछले मॉडल वनप्लस 15 की तुलना में मोबाइल फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के मामले में एक बहुत बड़ा और क्रांतिकारी अपग्रेड लेकर आने वाला है।
पिछले मॉडल में दिए गए ट्रिपल 50-मेगापिक्सल कैमरा सेटअप को इस नए फोन के साथ पीछे छोड़ दिया जाने वाला है। टीजर के अनुसार, OnePlus 16 में मेन लेंस के रूप में 200-मेगापिक्सल का 1/1.4-इंच प्राइमरी सेंसर मिल सकता है, जो f/1.6 के बड़े अपर्चर के साथ आएगा। इसके साथ 3x ऑप्टिकल जूम और 6x लॉसलेस जूम सपोर्ट करने वाला 50-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 116-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस भी इस फोन में मिलने वाला है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के शौकीनों के लिए फोन के फ्रंट में ऑटोफोकस तकनीक से लैस 50-मेगापिक्सल का हाई-रेजोल्यूशन फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
सिर्फ मेगापिक्सल ही नहीं, वनप्लस ने यूजर्स को प्रोफेशनल फोटोग्राफी कंट्रोल देने के लिए तीन नए डेडिकेटेड इमेजिंग मोड्स भी पेश किए हैं। इनमें पहला ‘मास्टर मोड’ (Master Mode) है, जो इमेजेस में फिल्म जैसा विंटेज लुक और नेचुरल लाइट रेंडरिंग लाने वाला है। दूसरा ‘हाई-पिक्सल मोड’ (High-Pixel Mode) है, जो 200MP सेंसर की पूरी ताकत का इस्तेमाल करके अल्ट्रा-डिटेल्ड और क्रिस्टल-क्लियर क्लोज-अप शॉट्स कैप्चर करेगा। वहीं तीसरा ’65:24 वाइडस्क्रीन मोड’ (65:24 Widescreen Mode) है, जो सिनेमैटिक वाइड आस्पेक्ट रेशियो में इमेज क्लिक करने की सुविधा देने वाला है, इससे इमेज हॉलीवुड मूवी के फ्रेम जैसी नजर आएंगी।
परफॉर्मेंस को देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि यह हैंडसेट एक बीस्ट होने वाला है। हाल ही में यह फोन AnTuTu बेंचमार्क पर 5,384,433 (53.8 लाख से अधिक) रिकॉर्ड पॉइंट्स के साथ स्पॉट हुआ है। इस टेस्टेड वेरिएंट में क्वालकॉम का सबसे शक्तिशाली 2nm Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट, 16GB की LPDDR5X रैम और 1TB तक की UFS 4.1 स्टोरेज मिलेगी। इसके अलावा बेंचमार्क लिस्टिंग से यह भी खुलासा हुआ है कि फोन में सुपर स्मूथ स्क्रॉलिंग और गेमिंग के लिए 185Hz का अल्ट्रा-फास्ट डिस्प्ले रिफ्रेश रेट और Android 17 के साथ ColorOS 17 का सपोर्ट मिलेगा।
फोन में पावर बैकअप के लिए एक नए ही बेंचमार्क सेट किया है। लीक्स और सर्टिफिकेशन के अनुसार, फोन में 9,000mAh की मॉन्स्टर बैटरी मिलने जा रही है, जो फ्लैगशिप सेगमेंट में अब तक की सबसे बड़ी बैटरियों में से एक है। चीन की 3C सर्टिफिकेशन से यह पुष्टि हो चुकी है कि यह डिवाइस 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। यह डिवाइस अक्टूबर में सबसे पहले घरेलू बाजार में लॉन्च किया जाएगा, जिसके बाद जल्द ही इसके भारत के साथ साथ अन्य बाजारों में भी लॉन्च होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: Mivi One 5G vs Lava Bold N4 Pro 5G vs Vivo T5e: 15000 रुपये से कम में कौन किस पर भारी?