64MP Periscope Camera के साथ आने वाला OnePlus का पहला फोन होगा OnePlus 12, डिटेल्स कन्फर्म

Highlights

वनप्लस अपनी अगली जनरेशन का फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 12 लॉन्च करने के लिए तैयार है।

अब कंपनी ने अपकमिंग वनप्लस 12 को लेकर एक महत्वपूर्ण डिटेल की पुष्टि कर दी है।

वनप्लस के चीनी प्रेजिडेंट Li Jie ने Weibo पर वनप्लस 12 से कैप्चर किए गए कुछ कैमरा सैम्पल भी पोस्ट किए हैं।

वनप्लस अपनी अगली जनरेशन का फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 12 लॉन्च करने के लिए तैयार है। कुछ ऑनलाइन अफवाहों से सुझाव मिला है कि कंपनी इस स्मार्टफोन को दिसंबर में चीन में और अगले साल की शुरुआत में ग्लोबली लॉन्च कर सकती है। 

OnePlus 12 Camera Confirmed

अब कंपनी ने अपकमिंग वनप्लस 12 को लेकर एक महत्वपूर्ण डिटेल की पुष्टि कर दी है। वनप्लस के चीनी प्रेजिडेंट Li Jie ने एक Weibo पोस्ट के जरिए खुलासा कर दिया है कि यह फ्लैगशिप फोन 64MP पेरिस्कोप टेलीफ़ोटो लेंस के साथ आएगा।

Jie ने Weibo पर वनप्लस 12 से कैप्चर किए गए कुछ कैमरा सैम्पल भी पोस्ट किए हैं। यह पेरिस्कोप कैमरा के साथ आने वाला कंपनी का पहला हैंडसेट है। 

OnePlus 12 Specifications (Expected)

हाल ही के एक लीक में अपकमिंग वनप्लस स्मार्टफोन को लेकर संभावित डिटेल्स सामने आई हैं। कहा जा रहा है कि यह एक 6.7-इंच OLED डिस्प्ले के साथ आएगा जो क्वाड HD रिज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करेगी। 

लीक हुई जानकारी के मुताबिक वनप्लस का फ्लैगशिप एक ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट से लैस हो सकता है। इसके अलावा यह Hasselblad के साथ पार्टनरशिप में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम ऑफर कर सकता है। 

संभावना है कि इस कैमरा सेटअप में 50MP प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रावाइड एंगल लेंस और 64MP पेरिस्कोप कैमरा शामिल हो सकता है। पेरिस्कोप कैमरा तकनीक द्वारा वनप्लस 12 की ज़ूम क्षमता बढ़ाने की उम्मीद है। बैटरी की बात करें तो फोन में 5000mAh बैटरी लगाई जा सकती है जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles