Digit.in

Xiaomi 14 Vs Xiaomi 14 Pro: एक ही कंपनी के दो Latest फोन्स के बीच टक्कर की मुकाबला, देखें कौन बनेगा Winner

Highlights

ये दोनों स्मार्टफोन्स एक जैसे डिजाइन के साथ आते हैं जो आधुनिकता और एलिगेन्स दिखाता है।

शाओमी 14 प्रो 120W फास्ट चार्जिंग ऑफर करता है, वहीं स्टैंडर्ड मॉडल 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

दोनों डिवाइसेज़ एंड्रॉइड 14 पर आधारित शाओमी के HyperOS पर काम करते हैं।

Xiaomi 14 Vs Xiaomi 14 Pro: एक ही कंपनी के दो Latest फोन्स के बीच टक्कर की मुकाबला, देखें कौन बनेगा Winner

स्मार्टफोन्स की डायनेमिक दुनिया में जहाँ हर नया रिलीज़ ढेर सारे नए फीचर्स और अडवांसमेंट लेकर आता है, ऐसे में सही डिवाइस चुनना अक्सर एक चुनौती बन जाता है। शाओमी ने अपने दो लेटेस्ट स्मार्टफोन्स Xiaomi 14 और Xiaomi 14 Pro को लॉन्च किया है। हालांकि, ये दोनों ही स्मार्टफोन्स एक ही लाइनअप के हैं, लेकिन इन्हें यूजर्स की अलग-अलग जरूरतों और पसंद के अनुसार डिजाइन किया गया है। इस आर्टिकल में हम उन बातों को देखेंगे जो इन्हें एक-दूसरे से अलग बनाती हैं, जिससे आपको यह समझने में मदद मिलेगी कि आपके लिए कौन-सा मॉडल बेस्ट रहेगा। 

Xiaomi 14 Vs Xiaomi 14 Pro: Design 

ये दोनों स्मार्टफोन्स एक जैसे डिजाइन के साथ आते हैं जो आधुनिकता और एलिगेन्स दिखाता है। स्टैंडर्ड मॉडल प्रो की तुलना में कॉम्पैक्ट है जो पकड़ने और जेब में रखने दोनों के लिए आरामदायक है। प्रो वेरिएंट थोड़ा बड़ा और भारी है जो अधिक इस्तेमाल के दौरान महसूस होता है। दोनों मॉडल्स एक प्रीमियम बिल्ड, ग्लास बैक और मेटल फ्रेम के साथ आते हैं और इन्हें धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 सर्टिफिकेशन भी मिला है। 

Xiaomi 14
Xiaomi 14

Xiaomi 14 Vs Xiaomi 14 Pro: Display 

डिस्प्ले की बात करें तो शाओमी 14 प्रो 6.73-इंच की बड़ी एमोलेड स्क्रीन के साथ आगे निकाल गया है जो क्वाड HD+ रिज़ॉल्यूशन ऑफर करती है। दूसरी ओर स्टैंडर्ड शाओमी 14 में 6.36-इंच फुल HD+ OLED डिस्प्ले दी गई है। भले ही यह प्रो मॉडल के बराबर महंगा या शार्प न हो, लेकिन फिर भी यह वाईब्रेन्ट कलर और डीप ब्लैक्स ऑफर करता है जिसके लिए OLED पैनल्स जाने जाते हैं। 

Xiaomi 14 Vs Xiaomi 14 Pro: Performance 

दोनों फोन्स क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट से लैस हैं जिससे यह सुनिश्चित होता है कि दोनों डिवाइसेज़ टॉप-टायर परफॉरमेंस ऑफर करते हैं। हालांकि, इनके मेमोरी कन्फ़िगरेशंस में अंतर है। शाओमी 14 स्मार्टफोन 8GB से शुरू होकर 16GB तक रैम और 256GB से 1TB तक स्टोरेज ऑफर करता है। जबकि प्रो वेरिएंट में 12GB से शुरू होकर 16GB तक रैम और समान स्टोरेज ऑप्शंस मिलते हैं। सॉफ्टवेयर के मामले में दोनों डिवाइसेज़ एंड्रॉइड 14 पर आधारित शाओमी के HyperOS पर काम करते हैं। 

Xiaomi 14 Vs Xiaomi 14 Pro: Camera 

शाओमी के दोनों नए स्मार्टफोन्स 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप से लैस हैं, लेकिन प्रो वर्जन के मेन लेंस में f/1.4-4.0 का वेरिएबल अपर्चर है। इसकी तुलना में स्टैंडर्ड मॉडल f/1.6 अपर्चर ऑफर करता है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दोनों फोन्स में 32MP फ्रन्ट कैमरा दिया है। 

Xiaomi 14 Vs Xiaomi 14 Pro: Battery

बैटरी लाइफ किसी भी स्मार्टफोन का एक महत्वपूर्ण तत्व होता है और कंपनी ने इस मामले में कोई कंजूसी नहीं की है। शाओमी 14 स्मार्टफोन 4610mAh बैटरी के साथ आता है जबकि प्रो वेरिएंट में 4880mAh की बड़ी बैटरी शामिल है। जहाँ तक चार्जिंग की बात है, शाओमी 14 प्रो 120w फास्ट चार्जिंग ऑफर करता है, वहीं स्टैंडर्ड मॉडल 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता  है।

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles