अब तक की Best डिस्प्ले के साथ आएगा OnePlus 12,  Apple और Samsung के ये प्रीमियम फोन्स भी रह जाएंगे पीछे

Highlights

अपकमिंग वनप्लस 12 स्मार्टफोन अपकमिंग गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा को डिस्प्ले ब्राइटनेस के मामले में मात दे सकता है।

वनप्लस 12 में 6.82-इंच डिस्प्ले मिल सकती है जो 120Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करेगी।

यह हैंडसेट 2160Hz PWM डिमिंग फीचर के साथ भी आ सकता है।

सैमसंग की फ्लैगशिप पेशकश गैलेक्सी एस अल्ट्रा को सेगमेंट के बेस्ट स्मार्टफोन्स में से एक माना जाता है। डिस्प्ले से लेकर कैमरा तक हर मामले में कई लोग इसे बेहद पसंद करते हैं। लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि अपकमिंग OnePlus 12 में एक टॉप-नॉच स्क्रीन मिलने वाली है जो डिस्प्ले ब्राइटनेस के मामले में अपकमिंग Galaxy S24 Ultra को भी मात देगी। क्या यह सच है? आइए देखते हैं। 

इंटरनेट पर लगातार आ रहे लीक्स के अनुसार वनप्लस की अपकमिंग पेशकश वनप्लस 12 बहुत जल्द लॉन्च होने की उम्मीद है। कंपनी द्वारा आधिकारिक घोषणा से पहले ही लीक्स और टिप्स ने हमारे न्यूज़रूम में भी अपना रास्ता बना लिया है।

हाल ही में डिजिटल चैट स्टेशन द्वारा चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Weibo पर साझा किए गए लीक से खुलासा हुआ कि अपकमिंग वनप्लस 12 स्मार्टफोन अपकमिंग गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा को डिस्प्ले ब्राइटनेस पर मात दे सकता है। 

इन खास फीचर्स के साथ होगी OnePlus 12 की एंट्री

लीक से यह भी पता चला कि वनप्लस 12 में 6.82-इंच डिस्प्ले मिल सकती है जो 120Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करेगी। यानि यह वनप्लस 11 की 6.7-इंच डिस्प्ले से बड़ी होगी। यह हैंडसेट 2160Hz PWM डिमिंग फीचर के साथ भी आ सकता है। यह आपकी आँखों पर जोर पड़ने से बचाने में मदद करता है। हालांकि, इस डिस्प्ले की सबसे खास बात यह होने वाली है कि यह 2600 निट्स तक ब्राइटनेस ऑफर कर सकती है।

इन फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को मिलेगी मात

अब इसे थोड़ा और बेहतर तरीके से समझने के लिए हम आपको कुछ स्मार्टफोन्स से तुलना करके बताते हैं। Samsung Galaxy S24 Ultra में 2500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिल सकती है, इस तरह यह वनप्लस 12 की तुलना में थोड़ा नीचे है। यहाँ तक कि गूगल का हाल ही में लॉन्च Google Pixel 8 Pro भी 2400 निट्स पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है। अगर हम एंड्रॉइड से आईफोन्स की तरफ जाएं तो नया लॉन्च हुआ iPhone 15 Pro Max केवल 2000 निट्स पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है। इसका मतलब है कि अगर यह लीक सही निकला, तो वनप्लस के पास वनप्लस 12 में अब तक की सबसे ब्राइट डिस्प्ले होगी।  

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles